Advertisements

बेटो को जमीन देने,चाचा ने भतीजी पर की कुल्हाड़ी से हमला

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

सन्ना द प्राइम न्यूज नेटवर्क। अपने बेटों को पुश्तैनी जमीन देने के लिए,लालची चाचा ने भतीजियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है, मामला सन्ना थाना क्षेत्र के जमुनियापाठ गांव का है। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक घायल महिला सुशीला यादव की तीन बहनें है। इसी गांव में रहने वाला उसका चाचा आरोपित नकलु यादव से उनका पुश्तेनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। नकलु यादव,पूरी जमीन को अपने दोनों बेटों के नाम करना चाहता था। इसी बात को लेकर शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात घायल सुशीला यादव और नकलु यादव के बीच फिर विवाद हुआ। विवाद के दौरान नकलु ने कुल्हाड़ी से सुशीला पर हमला कर दिया। गम्भीर रूप से घायल सुशीला को इलाज के लिए सन्ना के प्राथमिक चिकित्सालय लाया गया। यहां गम्भीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। मामले में सन्ना पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!