दुर्ग में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, मकान मालकिन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस की दबिश में आपत्तिजनक सामग्री व नकदी बरामद, पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

दुर्ग, ।जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयंती नगर में शुक्रवार को अनैतिक देह व्यापार के एक गिरोह का खुलासा हुआ है। इस अवैध गतिविधि को अंजाम देने वाली महिला मकान मालकिन को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। मौके से दो ग्राहक भी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, नगद राशि और मोबाइल फोन सहित अन्य वस्तुएं बरामद की गई हैं।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि जयंती नगर, मोहन नगर स्थित एक मकान में अनैतिक कार्य संचालित हो रहा है। इस पर नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग  चिराग जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु भेजा गया।

टीम द्वारा प्वाइंटर नियुक्त कर मकान की गुप्त निगरानी की गई, तत्पश्चात् दबिश दी गई। मौके पर मकान की मालकिन शशि उपाध्याय (उम्र 63 वर्ष) को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से ₹12,000 की नगदी राशि, एक मोबाइल फोन एवं चिन्हित ₹500-₹500 के दो नोट बरामद किए गए।

घर के एक कमरे में दो व्यक्ति – जसप्रीत सिंह (उम्र 33 वर्ष, निवासी संतराबाड़ी, दुर्ग) और लखन सिंह (उम्र 32 वर्ष, निवासी जयंती नगर, मोहन नगर) उपस्थित पाए गए, जिनकी तलाशी लेने पर भी नगदी एवं आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई। पूछताछ में मकान मालकिन ने अनैतिक देह व्यापार की पुष्टि की।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

उक्त कार्रवाई में थाना मोहन नगर प्रभारी निरीक्षक केशवराम कोशले, महिला प्र.आर. भेनू ठाकुर, म.आर. सपना सिंह राजपूत, देवकी साहू, आर. कमलेश यादव, तथा उप निरीक्षक अमित अंदानी (थाना प्रभारी, वैशाली नगर) की उल्लेखनीय भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी –

1. शशि उपाध्याय, उम्र 63 वर्ष, निवासी जयंती नगर, मोहन नगर

2. जसप्रीत सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी संतराबाड़ी, दुर्ग

3. लखन सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी जयंती नगर, मोहन नगर

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!