Advertisements

पत्थलगांव लिटिल रोज सीबीएससी स्कूल में 9 वीं से 12वीं तक के बच्चों को लगाया गया टीका

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

पत्थलगांव द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन के रूप में अपना पांव पसार रहा है और जिला प्रशासन संक्रमण को रोकने टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त कर रही है।

इसी कड़ी में बुधवार को लिटिल रोज सीबीएसई स्कूल में क्लास 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाया गया । वैक्सीन लगवाने स्कूली छात्र -छात्राओं में उत्साह देखा गया।सुबह से ही स्कूली छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंच चुके थे और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संस्था के डायरेक्टर पवन अग्रवाल, प्राचार्य जे.मेहर सहित शिक्षकों ने भी स्कूली बच्चों को वैक्सीन के प्रति प्रेरित किया । श्री अग्रवाल ने सभी बच्चों के मन में समाए डर को दूर किया । जिसके बाद छात्रों ने बिना झिझक के टीका लगवाया। उन्होंने बताया की अभी कोविड की तिसरी लहर ओमीक्रान आरम्भ हो चुकी है छ.ग. के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने अच्छी पहल की है । इस पहल से पालकों और छात्रों में बहुत खुशी व्याप्त है । इस मौके पर स्कूल के शिक्षक व स्वस्थ्य कर्मी मौजूद रहे ।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!