VIDEO : राष्ट्रीय एकता परिषद के संयुक्त अधिवेशन में हिंदू देवीदेवताओं पर विवादित बयान से मचा हड़कंप, आयोजन के तीन दिन बाद इंटरनेट मिडिया में वायरल हुआ अधिवेशन का विडियो भाजपा ने खोला मोर्चा,एफआईआर व गिरफ्तार न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर बीते दिनों शहर के वशिष्ट कम्युनिटी हाल में संपन्न हुए राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद की संयुक्त अधिवेशन में महाराष्ट्र से आए प्रवक्ता प्रेम कुमार गेडाम के विवादित बयान का विडियो इंटरनेट मिडिया में वायरल होने पर जिले में हंगामा मच गया है। हिंदू देवी देवताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वतंत्रता दिवस पर किए गए विवादित टिप्पणियों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए,कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए गेड़ाम सहित कार्यक्रम के आयोजकों और उनके व्यक्तव्य के दौरान तालियां बजा रहे लोगों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कर,तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर जिला बंद करने की चेतावनी भी भाजपाईयों ने पुलिस प्रशासन को दिया है।

इंटरनेट मिडिया में वायरल हो रहे इस विडियों में प्रेम कुमार गेड़ाम ने भगवान श्रीराम,माता अंजनी,भगवान हनुमान पर आपत्तिजनक टिप्पणीयां करते हुए दिखाई दे रहें हैं। गेड़ाम ने अपने डेढ़ घंटे के भाषण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका और उनकी अहिंसा के सिद्ात पर भी कई विवादित टिप्पणियां की है। इन टिप्पणियों के दौरान मंच में बैठे हुए अतिथि हंस हंस कर तालियां बजाते रहे। इस विवादित विडियों पर की गई टिप्पणियों को हिंदूओं की भावनाओं को आहत करने के साथ राष्ट्र विरोधी बताते हुए,भारतीय जनता पार्टी ने एफआईआर दर्ज कर,गिरफ्तार करने की मांग की है।

मिडिया से चर्चा करते हुए जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष रायमुनि भगत ने परिषद की बैठक में गेड़ाम के विवादित टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि आदिवासी हित की आड़ में विद्वेष फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस तरह हिंदू देवी देवताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,देश की स्वतंत्रता दिवस पर टिप्पणी की गई है,वह सीधे सीधे राष्ट्र विरोधी कार्य के दायरे में आता है। ऐस मामले में पुलिस प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करना चाहिए।

भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नीतिन राय ने कहा कि इस तरह हिंदूओं की भावनाओं को आहत करने और देश के खिलाफ जहर उगलने वालों को कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होनें चेतावनी दी की पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर,आयोजकों और विवादित टिप्पणी करने वालो को गिरफ्तार नहीं किया तो भाजपा जिला बंद का आह्वान करने से नहीं चूकेगी।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने कहा कि मामले में शिकायत मिली है। इंटरनेट मिडिया में वायरल हो रहे विडियो की जांच कर,उचित कार्रवाई की जाएगी।’

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!