Advertisements

VIDEO :: पत्नी का सिर कुचलकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार,पत्नी पर चावल चोरी का शक, नशे में उतारा मौत के घाट; पुलिस ने कुछ घंटों में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। महिला की लाश सड़ी-गली हालत में जंगल में मिलने के बाद पुलिस ने महज कुछ घंटों में इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या किसी बाहरी ने नहीं बल्कि खुद उसके पति ने की थी — और वह पत्नी उसकी दसवीं पत्नी थी।

थाना बगीचा के अंतर्गत ग्राम महुआपानी (सुलेशा) में रहने वाली 40 वर्षीय बसंती बाई की पहचान उस वक्त हुई जब गांव के कोटवार सर्वनाथ राम ने 20 अप्रैल को सूचना दी कि रोपाक्यारी नाले के पास एक महिला की लाश पड़ी है, जो सड़ने लगी है और कम से कम 4-5 दिन पुरानी प्रतीत होती है। सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस टीम, फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची।

 

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि शव की पहचान गांव की ही बसंती बाई के रूप में की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि महिला की मौत सिर पर किसी भारी वस्तु से गहरी चोट लगने के कारण हुई है, जिससे यह मामला हत्या में बदल गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 103(2) और 298 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

जांच में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि मृतका को आखिरी बार उसके पति ढुलू राम (45 वर्ष) के साथ देखा गया था। पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो शुरुआत में वह गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ी मनोवैज्ञानिक पूछताछ में उसने सच उगल दिया।

“लव मैरिज के महज एक महीने बाद… विधायक के PSO ने खुद को मारी तीन गोलियां, घर की छत पर मिली लाश!”

ढुलू राम ने बताया कि 17 अप्रैल को वह अपनी पत्नी के साथ अपने भतीजे की शादी के चुमावन कार्यक्रम में गया था। वहां उसे जानकारी मिली कि बसंती ने चोरी की नीयत से चावल, दो साड़ियां और तेल उठाने की कोशिश की थी। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में आकर वह बसंती को जंगल ले गया, जहां शराब के नशे में उसने पास पड़े बॉक्साइट पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद वह वहीं नशे की हालत में सो गया और सुबह उठकर शव को पास के गड्ढे में छिपाकर फरार हो गया।

 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में ढुलू राम ने यह भी खुलासा किया कि बसंती उसकी दसवीं पत्नी थी। उसने पहले भी 9 महिलाओं से विवाह किया है, हालांकि उनकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

 

फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस नृशंस हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights