Advertisements

VIDEO : जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाया गया छायाचित्र प्रदर्शनी, लोगों को छ.ग. शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, प्रदर्शनी देखने लोगो की उमड़ी भीड़, एलईडी स्क्रीन के माध्यम से चल चित्र द्वारा भी दी जा रही है योजनाओं की जानकारी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क: राज्य शासन के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा जिला मुख्यालय के महाराजा चौक में 17 से 18 दिसम्बर 2021 तक दो दिवसीय छाया चित्र विकास प्रदर्शनी लगाया गया है। जशपुर विधायक विनय भगन ने आज छाया चित्र विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और लोगों को शासन के 03 वर्ष पूर्ण होने पर अपनी हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा जशपुर विकास की राह पर चल पड़ा है। सबके साथ सबके विकास को सार्थक बनाना है। राज्य शासन की योजनाओें को जन-जन तक पहुंचना हमारी प्राथमिकता है। सरकार ने 03 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करके चौथे वर्ष में प्रवेश कर लिया है और आगे भी लोगों के कल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा बाड़ी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, धन्वतरित योजना, राजीव गांधी कृषक भूमिहीन योजन सहित अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस. मण्डावी और अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।

महाराजा चौक जशपुर में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं एवं विभिन्न प्रकार के हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी छाया चित्र के माध्यम से दी जा रही है। छायाचित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए लगातार शहर वासियों और नागरिकों उत्साह के साथ आ रहें हैं। साथ ही जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ मंडल, ऐतिहासिक जीत को सलाम, आदिवासी हित सबसे आगे, सुराजी ग्राम योजना, किसानों खेतिहर मजदूरों को न्याय आदि पत्रिका एवं पंपलेट वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में है। विकास प्रदर्शनी देखने आए जशपुर निवासी, रामजीत, प्रदीप, दिव्या भगत, रोशनी एक्का, किरण तिर्की, सतीश गुप्ता सभी ने विकास प्रदर्शनी और फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करके जानकारी ली और कहा कि युवाओं के साथ हर वर्ग के लोगों के लिए यह प्रदर्शनी लाभकारी है। यहॉ पर आकर हमें शासन की अनेक योजनाओं की जानकारी मिल है।
एन एस कॉलेज जशपुर के छात्र सुदर्शन यादव ने भी छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करके छायाचित्र प्रदर्शनी को सराहा। साथ ही निःशुल्क पत्रिका भी प्राप्त हुआ है जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपने शहर एवं गांव वासियों को हितग्राही मूलक योजना के सम्बंध में बताएंगे जिससे वे भी सरलता से योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
सन्ना रोड जशपुर के अजय कुमार पांडे ने भी छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया उन्होंने कहा कि उक्त प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं के संबंध में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है इसमें सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई जो कि बेहद ही लाभकारी एवं ज्ञानवर्धक है उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा उन्हें निशुल्क पत्रिका का भी वितरण किया गया। जिसमें शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई है जो कि विद्यार्थियों के साथ ही विभिन्न नागरिकों को भी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त होगी और इसका लाभ उन्हें मिल सकेगा।

इस अवसर पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष कल्पना लकड़ा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संजीव भगत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, अपर कलेक्टर आई.एल. ठाकुर, नगरपालिका अधिकारी बसंत बुनकर, एसडीओ राजेन्द्र परिहार, जशपुर बीईओ मो.एम.जेड.यू. सिद्दकी, सूरज चौरसिया, अजय गुप्ता, अमित महतो, अभिषेक राजपूत, राहुल गुप्ता, साजित ईमाम, सिंहासन मिंज, सतीश गुप्ता, आरीब खॉन, पत्रकार प्रेम शर्मा, अमानमुल्ला मलिक, विकास पाण्डे, संजीत यादव, दीपक सिंह, विशाल राजपूत, रविन्द्र थवाईत, तरूण प्रकाश शर्मा, सुनील सिन्हा, खुर्शीद, तनवीर आलम, आशिष मिश्रा, सत्येन्द्र कुमार पाठक, राजेश भगत, एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार, सूचना सहायक अधिकारी सूरजीत सिंह चौहान, विनोद कुमार यादव, नन्दलाल यादव, सुषमा कुजूर, अशोक तिर्की,रविन्द्र विश्वकर्मा, राजकुमार पैंकरा, विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित जिले के पत्रकारगण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!