रायपुर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में सूरजपुर जिले के चांदनी थाना के एएसआई केके रावटे,अपने अफसर,थाना प्रभारी और कर्मचारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नजर आ रहें हैं।
मामले को गम्भीरता से लेते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया है। एसपी का कहना है कि निलंबित अधिकारी ने ही दुर्व्यवहार किया था। इसकी जांच की गई और इसके बाद निलंबन कार्रवाई की गई है।




