watch video : जिले की ग्यारह सौ महिलाओं से करोड़ो की ठगी,कर्ज के बोझ में दबी महिलाओं ने राहत के लिए भटकने को मजबूर

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। स्व सहायता समूह गठित कर,ब्याज मुक्त लोन दिलाने के शातिरों की झांसे में महिलाएं इस कदर उलझी की,पूरा परिवार गले तक कर्जे में डूब गया है। एक ओर गरीबी और बेरोजगारी इन महिला व उनके परिवार को पीस रही है,ऊपर से कर्जे के बढ़ते बोझ ने जीना मुहाल कर दिया है।

राहत की उम्मीद लगाए,महिलाएं एक बार फिर जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत और एसपी विजय अग्रवाल से मुलाकात की। महिलाओं ने सिर पर बढ़ रहे कर्जे से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है। महिला रोपनी,फुलमईत और जयंती बाई ने बताया कि आरोपित राजेन्द्र सिंह पिता नेपाल सिंह और सुरजमनी पिता सुखराम भगत ने स्व सहायता समूह गठन कर बैंक से ब्याजमुक्त लोन दिलाने का झांसा देकर मनोरा तहसील की तकरीबन 1100 महिलाओं को झांसा देकर 2 करोड़ की ठगी की है। रोजगार की उम्मीद में ग्रामीण अंचल की महिलाएं इन शातिर ठगों को लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज दे दिया। ठगों ने महिलाओं को स्पंदना और आरबीएल नामक दो वित्तिय संस्थाओं से 30-30 हजार रूपए का लोन स्वीकृत करा दिया। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक लोन की राशि उनके खाते मे आने के बाद दोनों शातिर ठगों ने सभी महिलाओं से घूम घूमकर संपर्क किया और लोन की राशि से 20 हजार रूपए दे देने पर पूरा ऋण माफ होने का झांसा देकर खाते से रूपए निकाल कर झटक लिए। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें अपने साथ हुई इस ठगी का अहसास उस वक्त हुआ जब कर्ज देने वाले बैंकों ने उन्हें किश्त पटाने के लिए नोटिस भेजा। महिलाओं ने बताया कि कर्ज देने वाली बैंक लोन में 25 प्रतिशत ब्याज जोड़ रही है। ऐसे में उनके सिर पर कर्ज का बोझ हर माह बढ़ता जा रहा है। रोजगार का कोई साधन ना होने की वजह से वे इस चाहते हुए भी बैंकों का कर्ज नहीं चुका पा रहें हैं।

एसपी विजय अग्रवाल को समस्या बताती पीड़ित महिलाएं

कर्जे से मुक्ति के लिए भटक रही है पीड़ित महिलाएं
ठगी का शिकार हुई महिला सुगंती सिंह ने बताया कि ठगी के बाद उनके सहित सभी महिलाएं कर्ज के भंवर जाल में फंस गई है। बैंक लगातार कर्ज चुकाने के लिए दबाव बना रहें हैं। फोन और नोटिस आने से पूरा परिवार मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा है। सहायता की उम्मीद में इन महिलाओं ने पहले भी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों के दरवाजे पर दस्तक दें चुके हैं। लेकिन एक आरोपित महिला की गिरफ्तारी के अलावा कहीं से राहत नहीं मिल पाई है। जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत ने शासन प्रशासन से ठगी का शिकार हुई महिलाओं के मामले में सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए कर्ज से राहत देने की अपील की है।

 

 

 

 

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!