Advertisements

जब पुलिस ने दी अंग्रेजी शराब दुकान के सेल्समैन के घर पर दबिश,चल रहे काले कारोबार को देख कर उड़ गए होश

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

मनेन्द्रगढ़ द प्राइम न्यूज नेटवर्क : – सरकारी शराब के अवैध कारोबार का ऐसा मामला उजागर हुआ है,जिसे देख कर पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी भी हैरान है।

मामला छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ थाना का है। मनेन्द्रगढ़ के उप निरीक्षक नईम खान ने थाने में दर्ज कराए गए प्राथमिकी में बताया है कि 18 जुलाई की रात को वे स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबीर से सूचना मिली कि मनेन्द्रगढ़ के अंग्रेजी शराब दुकान का सेल्समैन जय कुमार,सरकारी दुकान की अंग्रेजी शराब को अवैध रूप से अपने किराए के मकान में रख कर बिक्री कर रहा है।

सूचना पर गवाहों की उपस्थिति में पुलिस की टीम ने मनी मुहल्ला में स्थित आरोपित जयकुमार के घर में दबिश दी गई। घर की तलाशी के दौरान आरोपित के घर 75 सौ से अधिक कीमत की अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त की गई।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित सेल्समैन के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। अंग्रेजी शराब के इस गोरख धंधें की आड़ में सेल्समैन जमकर अवैध वसूली कर रहा था।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!