Advertisements

जब पुलिस ने लग्जरी कार की ली तलाशी तो निकला इतना गांजा,ओडिसा के पांच तस्कर आए पुलिस की गिरफ्त में

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। ओडिसा से आ रही एक लग्जरी कार को जब पुलिस ने जांच के लिए रोका तो उसे अनुमान भी नहीं था कि तलाशी लिए जाने पर इतने बड़े पैमाने पर गांजा जब्त होगी। मामला,छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक खरोरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ओडिसा की ओर से गांजा की एक बड़ी खेप लेकर तस्कर जा रहे हैं। सूचना पर उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रमेश मरकाम ने तस्करों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। खरोरा बलौदाबाजार मुख्यमार्ग पर स्थित ग्राम बुडेरा के आजाद चौक में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की गई। इसी दौरान आरंग की ओर से आ रही एक सफेद रंग की लग्जरी कार को रोकने के लिए पुलिस के जवानों ने हाथ दिया,लेकिन पुलिस टीम को देख कर,वाहन चालक कार लेकर भागने की कोशिश की,लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने पीछा कर,कार को रोक लिया। वाहन की तलाशी लिए जाने पर कार के मैट के नीचे बनाए गए चैम्बर में छिपा कर रखे गए तीन बोरियां जब्त की गई। इन बोरियों में प्लास्टिक के अलग अलग 27 पैकेट मे में बंद 73 किलो गांजा जब्त किया गया। वाहन में सवार तस्करों की पहचान ओडिसा के गंजाम जिले के दिगापोहदी थाना के गोकरणपुर निवासी बलराम दौरा पिता भास्कर दौरा 34,बरगढ़ जिले के पाइकमाल निवासी रंजित सिंह बाहुक पिता लाल सिंह 31 वर्ष,सोनपुर जिले के डोगरीपाली थाना क्षेत्र के इच्छापुर गांव का निवासी टीकेलाल भाटी पिता गुरेख भाटी 35 वर्ष,बलांगीर जिले के लोईसिगा थाना क्षेत्र के अगलपुर का निवासीराजेन सेठ पिता रंकमणी सेठ 37 और बलांगिर जिले के उचबहार गांव का निवासी दिलेश्वर दौरा पिता प्रफुल दौरा 27 वर्ष के रूप में की गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए खरोरा पुलिस ने पांचों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत अपराध कायम करते हुए गांजा और वाहन को जब्त कर लिया है। पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर,न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
गांजा तस्करी का गढ़ बना ओडिसा
छत्तीसगढ़ का पड़ोसी राज्य ओडिसा इन दिनों गांजा तस्करी का सबसे बड़ा केन्द्र बन चुका है। जानकारों के मुताबिक राज्य के अत्यंत पिछड़े और नक्सल प्रभावित इलाके में वृहद पैमाने पर गांजा की खेती की जाती है। लेकिन पुलिस और सुरक्षाबल,यहां तक पहुंचने में नाकाम रहें हैं। नतीजा,ओडिसा से निकल कर गांजा,पूरे देश भर में फैल रहा है। छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश की पुलिस लगातार तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। लेकिन,ओडिसा पुलिस से तालमेल ना होने की वजह से,गांजा तस्करों का गढ़ अब भी अभेद बना हुआ है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!