Advertisements

पर्यावरण संरक्षण का सन्देश लेकर भारत भ्रमण पर सायकल से निकले यात्रियों से कुनकुरी में मिले संसदीय सचिव यू. डी. मिंज।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हो, तो सायकल यात्रियों का उद्देश्य पूरा होगा:-यू.डी. मिंज।

भारत भ्रमण पर निकले बरगढ़ ओडिशा के रहने वाले नंदी घोष खमारी एवं उनके रायगढ़ के साथी यात्रा के दौरान आज कुनकुरी पहुंचे।

जशपुर: पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देने सायकल से पूरे भारत भ्रमण पर निकले बरगढ़ ओडिशा के रहने वाले नंदी घोष खमारी एवं उनके रायगढ़ के साथी
यात्रा के दौरान आज कुनकुरी पहुंचे जहाँ उनकी मुलाक़ात स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव यू. डी. मिंज से हुई.

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज यू डी मिंज ने भारत भ्रमण पर निकले नंदी घोष खमारी और उनके साथियों से पर्यावरण संरक्षण और जशपुर की अनोखी जैव विविधता यहाँ की जलवायु के साथ उनकी ओर से पर्यवारण की रक्षा के किये जा रहे काम के संबंध में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि आपका पर्यावरण के प्रति जनचेतना यह काम आसान नहीं है आपका सन्देश जन जन तक पहुँचे और इससे लोग जागरूक होकर अपने पर्यावरण की रक्षा के आगे बढे इससे आपके सायकल यात्रा का उद्देश्य पूरा होगा.

भारत यात्री नंदी घोष खमारी एवम उनके साथ रायगढ़ के मित्र जो एक अभियान के तहत स्कूलों एवम विद्यालय में बच्चों एवम आमजनों को पर्यावरण की रक्षा के लिये एक सन्देश देने और जनमानस को डीजल वाहनों का प्रयोग कम करने एवम अधिक से अधिक वनों को लगाने का संदेश देने हेतु सायकल से पूरे भारत में 22000 किलोमीटर की यात्रा पे निकले है.

इसी अभियान के तहत आज वो कुनकुरी पहुचे जहाँ संसदीय सचिव यूडी मिंज ने उनका स्वागत किया और आगामी सफर सुखमय और एक अच्छे सन्देश के साथ संम्पन हो इसके लिए बधाई दी. संसदीय सचिव ने सफर हेतु आर्थिक सहयोग एवं एक अच्छे संदेश के साथ उन्हें विदा किया,मुझे भी ऐसे अच्छी सोच और अच्छा संदेश वाले व्यक्तित्व से मिल कर अच्छा लगा.

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!