Yoga day : योग को अपने जीवन में शामिल करें-महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, साथ ही कलेक्टर ने एनीमिया मुक्त जशपुर जिला बनाने की अपील की

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जशपुर जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में किया गया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने जिला स्तरीय योगाभ्यास का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सभी लोगों को अपने नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करने का आग्रह किया। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ के.एस. मंडावी कृष्णा राय, स्कूली बच्चे, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे।

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने जिला स्तरीय योग कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग से हमारा शरीर और मन स्वस्थ रहता है प्रतिदिन योग करने से हमारी बहुत सारी बिमारियां दूर होती है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन पर योग का विशेष प्रभाव पड़ता है। जिससे हमारे सोचने, समझने की शक्ति विकसित होती है, सही निर्णय लेने की क्षमता आती है, हमारा मन शांत रहता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा की जिले में समर कैंप के दौरान बच्चों को योगाभ्यास नियमित कराया गया साथ ही सभी स्कूलों और आश्रम-छात्रावास में भी बच्चों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। समर कैंप के दौरान योग शिक्षकों द्वारा विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि जिले को एनीमिया मुक्त जशपुर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है कैम्प लगाकर किशोरी बालिकाओं और महिलाओं का खून जांच किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा की बालिकाओं और महिलाओं को अपना हिमोग्लोबिन जांच अनिवार्य रूप कराने का आग्रह किया है। जिनका हिमोग्लोबिन 12 ग्राम से कम है तो अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखते हुए पौष्टिक आहार प्रतिदिन ले। ताकि जशपुर जिले को एनीमिया मुक्त जिला बनाया जा सके।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!