वर्कशॉप के काम को लेकर हुआ विवाद बना जानलेवा,चाचा और चचेरे भाई ने मिलकर की युवक की हत्या, गिरफ्तार

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

दुर्ग, 27 मई 2025 | THE PRIME NEWS 24

थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर धमधा नाका रोड स्थित बालाजी वर्कशॉप के पास सोमवार को हुए जानलेवा हमले में घायल युवक अंकित शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा गिरधारी शर्मा और चचेरे भाई उदय शर्मा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 26 मई की सुबह करीब 11.30 बजे की है, जब मृतक अंकित शर्मा अपने भाई के साथ मोटर बॉडी वर्कशॉप में काम कर रहा था। इसी दौरान वर्कशॉप के काम को लेकर पुराने विवाद में चाचा गिरधारी शर्मा (47 वर्ष) और उसका पुत्र उदय शर्मा (21 वर्ष), दोनों निवासी कादम्बरी नगर दुर्ग, मौके पर पहुंचे और गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने स्टील के पाइप व हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।

मारपीट में अंकित शर्मा को सिर, भुजा और घुटने में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे पहले जिला अस्पताल ले गए, जहाँ से सुपेला स्थित बीएम शाह अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अंकित को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया, जिसमें सिर में गंभीर चोट के कारण मृत्यु की पुष्टि हुई। मृतक के भाई के बयान के आधार पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 223/2025 धारा 103(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उदय शर्मा को रायपुर से तथा गिरधारी शर्मा को उतई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्ट : THE PRIME NEWS 24

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!