फोस्कोटोली में सार्वजनिक गणेश पूजा मंडली के रात्रि मेले में विधायक गोमती साय ने किया नवनिर्मित मंच का लोकार्पण

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

 

पत्थलगांव। सार्वजनिक गणेश पूजा मंडली, फोस्कोटोली द्वारा आयोजित रात्रि मेला के अवसर पर विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी

श्रीमती गोमती साय ने नवनिर्मित मंच का विधिवत लोकार्पण किया।

 

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात की और आयोजन की शुभकामनाएँ दीं। विधायक गोमती साय ने कहा कि क्षेत्र में इसी प्रकार विकास कार्यों और लोकार्पण का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। हमारी सरकार गांवों के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और विकास कार्यों को गति देना सरकार की प्राथमिकता है।

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य लगातार आगे बढ़ाए जाते रहेंगे, ताकि गांवों में भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

 

कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष रवि यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरावती पैंकरा, जनपद सदस्य श्रीमती रौशनी चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यनारायण सिंह, देवरी सरपंच ओमप्रकाश पैंकरा सहित पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!