अगली पीढ़ी के लिए कर्ज नहीं छोड़ेंगे ब्रिटेन के पीएम बनने के बाद ऋषि सुनक के संबोधन की 5 बड़ी बातें।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

अगली पीढ़ी के लिए कर्ज नहीं छोड़ेंगे ब्रिटेन के पीएम बनने के बाद ऋषि सुनक के संबोधन की 5 बड़ी बातें।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं. वो औपचारिक रूप से ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बने हैं. इसके बाद उन्होंने अपने पहले संबोधन में कहा कि इस समय देश रूस यूक्रेन युद्ध और महामारी के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. कुछ गलतियां हुईं थी जिनको दुरुस्त करने के लिए उन्हें चुना गया है और इन गलतियों को ठीक करने का काम तुरंत शुरू हो रहा है. आज हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं उनसे निपटने का आप लोगों से वादा करता हूं.

किंग चार्ल्स ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री घोषित किया जिसके बाद सुनक 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचे. ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक (42) हिंदू हैं और वह पिछले 210 साल में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं.

ऋषि सुनक के भाषण की अहम बातें

मैं आने वाली पीढ़ियों को कर्ज के साथ नहीं छोडूंगा कि हमें ये कहना पड़े कि भुगतान के लिए हम कमजोर थे.
मेरी सरकार ऐसी अर्थव्यवस्था का निर्माण करेगी, जो ब्रेक्सिट के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाए. उन्होंने कहा कि इस समर्थन का मैं पूरी इमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए आपके लिए कार्य करूंगा. भरोसा जीता जाता है और मैं आपका भरोसा जीतूंगा.
उन्होंने एक मजबूत एनएचएस, बेहतर स्कूल, सुरक्षित सड़कें, सीमाओं पर नियंत्रण, पर्यावरण की रक्षा, सशस्त्र बलों का समर्थन करने और अमीर-गरीब के बीच के खाई को कम करने की प्रतिज्ञा ली.
मैं अपने देश को सिर्फ शब्दों से ही नहीं बल्कि एक्शन के जरिए भी एकजुट रखूंगा. अविश्वसनीय उपलब्धियों” के लिए बोरिस जॉनसन के हमेशा आभारी रहेंगे.
सुनक ने कहा कि उनकी सरकार में हर स्तर पर ईमानदारी, प्रोफेशनलिज्म और जवाबदेही होगी. विश्वास कमाया जाता है और मैं आपका विश्वास कमाने का काम करूंगा.
ऋषि सुनक की बीते दिन की बातइससे पहले पार्टी का नेता चुने जाने के बाद अपने पहले संबोधन में सुनक ने सोमवार को कहा था कि मैं वादा करता हूं कि मैं सत्यनिष्ठा और विनम्रता के साथ आपकी सेवा करूंगा. उनकी प्राथमिकता देश को एकजुट करना होगा. उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन एक महान देश है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि देश एक गंभीर आर्थिक चुनौती का सामना कर रहा है.

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!