विधायक विकास उपाध्याय ने अपने पश्चिम विधानसभा के सभी वार्डो मे बच्चो, बुज़ुर्गो, माताओ बहनो और युवा साथियो के साथ मनाई दीपावली।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

विधायक विकास उपाध्याय ने अपने पश्चिम विधानसभा के सभी वार्डो मे बच्चो, बुज़ुर्गो, माताओ बहनो और युवा साथियो के साथ मनाई दीपावली।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय ने दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर अपने सरकारी निवास में लगभग शाम 7 बजे सर्वप्रथम माता लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा अर्चना कर घर पर माता पिता का आशीर्वाद लेने के बाद पूरे रायपुर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न वॉर्डों में जा कर बच्चो, युवाओ के साथ फटाके फोड़े और बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ दीवाली का त्यौहार मनाया।

साल के सबसे बड़े पर्व पर अपने विधानसभा परिवार के साथ त्यौहार मनाने का आनंद ही अलग मिलता है विधायक विकास उपाध्याय लगभग हर त्यौहार को अपने क्षेत्र की जनता के साथ ही मनाते है इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने कहा कि अपने विधानसभा परिवार के सुख दुख में काम आना ही मेरे लिए सबसे बड़ा त्यौहार होता है इसलिए फिर चाहे वो होली का त्यौहार हो या फिर भाई बहनों के पावन त्यौहार राखी ही क्यों न हो मेरी पूरी कोशिश होती है की मैं अपना हर त्यौहार अपने विधानसभा की जनता परिवार के साथ मनाऊ।दीवाली में लोगो से मिलने उनके साथ फटाके फोड़ने सबसे पहले विवेकानंद आश्रम, रामनगर कर्मा चौक, गुढ़ियारी, खमतराई बाजार, टाटीबंध बस्ती, हीरापुर , रायपुरा,
कोटा बाजार, भारत माता चौक, आमापारा, पहुँच कर अपने विधानसभा परिवार के माता बहनों , बच्चो और बड़े बुजुर्गों के हाथों फटाके जलवाये और उनके साथ दीवाली की खुशियां बाटने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । पूरे छत्तीसगढ़ को मेरे और मेरे पूरे परिवार की ओर से दिवाली की बहुत बहुत शुभकामनाएं , माता लक्ष्मी आपकी सभी मनोकामना पूरी करें।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!