Advertisements

नशीली इंजेक्शन का सौदागर पहुँचा सलाखों के पीछे

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

अम्बिकापुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। नशीली इंजेक्शन बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अम्बिकापुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़सरा में एक बाइक सवार नशीली इंजेक्शन लेकर बेचने के लिए ग्राहक की खोज में घूम रहा है। सूचना,पर एसपी के निर्देश में एसडीओपी मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसन्त खलखो ने आरक्षक हितेश्वर राजवाड़े,विश्वजीत,नीलेश जायसवाल,कमलेश मानिकपुरी के साथ बड़सरा पुलिया के पास घेरा बंदी कर पुलिस बाइक सवार को दबोच लिया। तलाशी लिए जाने पर,बाइक सवार के पास से 90 नग इंजेक्शन का एमपुल जब्त किया गया। जब्त किए गए इंजेक्शन में 45 नग,रेक्सोजेसिक और 45 नग एविल शामिल है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की सही शिनाख्त कोरिया जिले का निवासी दिलीप सोनवानी उर्फ गोलू के रूप में की गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए,न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया है।
कहां से आती है दवाइयां?
छत्तीसगढ़ में नशा का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। खासकर जीवन की रक्षा के लिए तैयार किए जाने वाले दवा का नशा के रूप में इस्तेमाल करने की प्रवृति तेजी से बढ़ रही। इस काले कारोबार का साम्रज्य ऊपर से लेकर नीचे तक फैला हुआ है। लेकिन कानून की पकड़ में सिर्फ छोटे अपराधी ही फंस रहे है। बड़ी मछलियों पर हाथ डालने की हिम्मत अधिकारी शायद नहीं जुटा पा रहे हैं। जबकि जब्त किए जाने वाली दवाओं के बैच नम्बर से इसके सप्लायर की आसानी से पहचान की जा सकती है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!