शिक्षा : विज्ञान प्रदर्शनी में ग्रामीण अंचल के बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा,बनाए एक से बढ़ कर एक मॉडल

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। मनोरा तहसील के ग्राम सोगड़ा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में स्कूली छात्रों ने सामाजिक विज्ञान के लिए ज्वालामुखी का मॉडल,गणित के लिए थ्री डी इमेज के माध्यम से गणित का मॉडल बना कर प्रदर्शित किया। इसी प्रकार माध्यमिक शाला डूमर टोली के छात्र सत्यदीप प्रसाद ने मानव शरीर में लीवर एवं किडनी के कार्य करने के तरीके को माडल के माध्यम से प्रदर्शित किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल का निरीक्षण करती प्राचार्य

प्राथमिक शाला करंज टोली के पहले से पांचवी तक के बच्चों को खेल-खेल में कैसे सिखाने की पद्वति को आकर्षक मॉडल बना कर,रोचक ढंग से प्रदर्शित किया। इस माडल में 1,2,3,4, जैसे अंको का प्रदर्शन भी किया गया था। इस प्रदर्शनी में प्राथमिक शाला जरिया, बैलटोली के विदयार्थियों ने जल संग्रहण पर आधारित मॉडल,मिशन स्कूल जरिया माध्यमिक शाला प्लास्टिक मुक्त गांव पर आधारित माडल का प्रदर्शन किया। प्राचार्य श्रीमती निर्मला तिर्की के मार्गदर्शन में आयोजित इस विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन संकुल प्रभारी के साथ माध्यमिक शाला सोगड़ा के प्रधानपाठक राजेंद्र यादव एवं माध्यमिक शाला डूमर टोली के प्रधान पाठक प्रवीण कुमार पाठक ने किया। आयोजकों ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि जागृत करने के साथ व्यवहारिक ज्ञान देना भी है। प्राचार्य श्रीमती निर्मला तिर्की ने बताया कि प्रदर्शन में बच्चों ने जिस उत्साह के साथ भाग लिया,यह इस बात का प्रतिक है कि विज्ञान के प्रति ग्रामीण अंचल में बच्चों की रूचि तेजी से बढ़ रही है।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!