Advertisements

ब्रेकिंग प्रदेश के मुखिया ने दी जिले वासियों को करोड़ो के विकास कार्यो की सौगात, जिले में 170 करोड़ से अधिक के निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

The Prime News.Network Jashpur प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल रविवार को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 28 जिलों में 2 हजार 834 करोड़ रूपए लागत के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन कार्यों में मुख्य रूप से सड़क और भवन निर्माण से संबंधित 284 और पुल-पुलियों से संबंधित 48 कार्य शामिल हैं। लोकार्पण और भूमिपूजन के कामों में लोक निर्माण विभाग के अलावा 125 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत के अन्य विभागों के 69 कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने जशपुर जिले में 170 करोड़ 26 लाख 66 हजार रूपए के 1457 निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले में  27 करोड़ 04 लाख 37 हजार रुपए की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण और 143 करोड़ 22 लाख 29 हजार के 1407 कार्यों का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर स्वास्थ मंत्री श्री टी एस सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम सिंह टेकाम, राज्यसभा सांसद  छाया वर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, यू डी मिंज, विधायक  गुलाब कोमरो, बृहस्पति सिंह,  प्रकाश नायक, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, <span;>मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित थे।
जशपुर जिले से जशपुर विधायक विनय भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष  कल्पना लकड़ा, मनोज सागर, कलेक्टर  महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी श्रीकृष्णा जाधव, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  के.एस.मण्डावी, जनप्रतिनिध, गणमान्य नगारिक और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!