Advertisements

BREAKING NEWS : एसपी कांफ्रेंस के बाद एक्शन मोड में राजधानी रायपुर की पुलिस,हक्का बार मे ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए आईजी एसपी कांफ्रेंस में प्रदेश में संचालित हुक्का बार के खिलाफ राजधानी रायपुर की पुलिस ने कांफ्रेंस खत्म हो गई है। पुलिस ने विशेष अभियान चला कर शुक्रवार को शहर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने रायपुर में संचालित तीन कैफे पर दबिश दी और अवैध हुक्का पिलाते हुए पाएं जाने पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
ये है कोटपा एक्ट-
कोटपा एक्ट अर्थात Cigarette ant Other Tobacco Product Act 2003 (सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद नियंत्रण एक्ट 2003) के तहत सिगरेट,जर्दायुक्त गुटका सहित सभी प्रकार के तम्बाकू युक्त उत्पादों के सार्वजनिक प्रचार प्रसार और बिक्री को नियंत्रित करता है। हाल ही में किए गए संशोधन में इसके प्रावधान को कड़ा करते हुए राजस्व अधिकारियों को कारवाई का अधिकार दिया गया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!