Advertisements

Jashpur : कलेक्टर और एसपी ने शहर का किया भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की ली जानकारी ली, नगर पालिका अधिकारी को शहर की नियमित साफ सफाई करने के दिए निर्देश 

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

कलेक्टर और एसपी ने आम जनता से अपील की लोग मास्क लगाकर ही बाहर निकले और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें तभी हम सब मिलकर कोरोना को मात दे पाएंगे

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज सुबह नगर का निरीक्षण करके जशपुर शहर के साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया | कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारी बसंत बुनकर को कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के सखत निर्देश दिए हैं | कलेक्टर और एसपी ने लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है |

उन्होंने कहा कि लोग मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें आम जनता के सहयोग से ही हम सब मिलकर कोरोना को मात दे सकते है |कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारी को शहरों की नियमित साफ सफाई करने के लिए कहा है | कलेक्टर और एसपी ने बाकी नदी मुक्ति धाम के पास बनाए नगर पालिका की सेग्रीगेशन सेड का अवलोकन कि और शहरों के कचरे को एक जगह व्यवस्थित करने के निर्देश दिए | ताकि शहरों की साफ सफाई बनी रहे

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!