Advertisements

पुलिस ने पाकिट मार महिला को किया गिरफ्तार, बस स्टैंड कुनकुरी में महिला यात्री से पर्स की थी चोरी, CCTV कैमरे की मदद से पकड़ाई महिला

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : कुनकुरी पुलिस ने पाकिट मारने के मामले में एक महिला को cctv फहुतेज की मदद से गिरफ्तार किया है, इस संबंध में कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि 30 जनवरी को प्रार्थिया प्रमिला सिंह निवासी हल्दीमुंडा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह बस स्टैंड कुनकुरी से अपने घर हल्दीमुंडा के लिये जा रही थी उसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसके बैग को चोरी कर लिया गया, उक्त बैग में प्रार्थिया रकम एवं कुछ सामान रखी थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कुनकुरी में धारा 379 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान नगर पंचायत कुनकुरी द्वारा कुनकुरी शहर के अलग-अलग स्थानों में लगवाये गये सी.सी.टी.व्ही. कैमरा फूटेज की जॉंच किया गया जिसमें एक महिला को उक्त बैग की चोरी करना पाया गया। उक्त महिला का पता-तलाश की जा रही थी, उसी दौरान उक्त महिला के 1 फरवरी को कुनकुरी बस स्टैंड में मौजूद होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपिया देवंती बाई को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ दौरान आरोपिया महिला ने उक्त चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया एवं उससे चोरी की गई बैग, सामान एवं रकम को बदामद किया गया। मामले में आरोपी महिला देवंती बाई उम्र 25 वर्ष निवासी पत्ताकेला थाना बगीचा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुनकुरी उ.नि. भास्कर शर्मा, प्र.आर.कार्तिक भगत, आर. मुक्तलाल, आर. जितेन्द्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!