Advertisements

Crime : ओड़िसा से मोटर सायकल में गांजा की तस्करी करते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी कब्जे से दस हजार का गांजा बरामद, तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल भी जप्त,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : बागबहार पुलिस ने ओड़िसा से गांजा की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास 1 किलो से अधिक गांजा एवं मोटरसाइकिल भी जप्त की इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  03.02.2022 को थाना प्रभारी बागबहार को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल से ओड़िसा तरफ से गांजा लेकर बिरिमकेला काडरो की ओर जाने वाला है, तत्काल जाने पर आरोपी मिल सकता है, इस सूचना पर थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक जनक राम कुर्रे हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को लेकर घुईगोड़ा छातासरई तिराहा में नाकाबंदी की जा रही थी, उसी दौरान सामने से आ रही मोटर सायकल क्र. सी.जी. 13 AL 4752 में सवार चालक हर्षि केशव को रोककर गवाहों के समक्ष उसके वाहन की तलाशी ली गई, तलाशी दौरान वाहन की डिक्की से मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 20 ग्राम कीमती रू. 10,000 /- मिलने पर उक्त गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल को पुलिस द्वारा जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. का पाये जाने से *आरोपी हर्षि केशव उर्फ केसवार उम्र 25 वर्ष निवासी बेसकीमुड़ा थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.)* को दिनांक 03.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जनक राम कुर्रे, आर. 331 अरविंद पैंकरा, आर. निर्मल नाग, म.आर. राजकुमारी पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!