Breaking jashpur : अंधे कत्ल की गुत्थी का पर्दाफाश, जादू टोने के शक पर की थी महिला की हत्या, आरोपी की पत्नी और बेटी की तबीयत खराब होने पर करता था जादू टोने का शक, पढ़िए पूरी मर्डर मिस्ट्री,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : सिटी कोतवाली पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपी ने जादू टोने के शक पर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी थी मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की पत्नी और बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी जिसे लेकर आरोपी मृतिका के ऊपर जादू टोने का शक किया करता था जिस वजह से आरोपी ने महिला की टांगी, फावड़ा, मार कर एवं आरी से गला रेंत कर हत्या कर दी थी,

सिटी कोतवाली में सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने बताया कि 11 अप्रैल 2022 को सूचना मिली कि सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जकबा में 65 वर्ष बुजुर्ग महिला सुनिया बाई की अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारकर हत्या कर दी गई है मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की,

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी बसंत मिंज की पत्नी कुन्ती मिंज व बड़ी बेटी नेहा मिंज की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और दोनों का ही गला टेढ़ा हो गया था, जिसे लेकर बसंत सुनियो भाई पर जादू टोने का शक किया करता था, इस दौरान उसे मोहल्ले में अन्य लोगों से भी जादू टोने की बात सुनी थी,

उन्होंने बताया कि घटना दिनांक 11 अप्रैल कि सुबह करीब 10 बजे आरोपी बसंत मिंज कुल्हाड़ी लेकर मृतिका सुनियो बाई के घर गया और अपनी बच्ची ओर बेटी को ठीक करने की बात कही जिसपर मृतिका द्वारा जादू टोना नहीं करने की बात कही गई, इतने में आरोपी बसंत गुस्से से आग बबूला हो गया, ओर बसंत ने कुल्हाड़ी से सुनियो बाइ के ऊपर हमला कर जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी ओर कुल्हाड़ी की लकड़ी टूट गई, इसी दौरान पास में रखे फावड़े से बसंत ने मृतिका पर हम कई वार किया और मरी हुई समझकर घर चला गया,

उन्होंने बताया कि आरोपी घर गया और खून लगी कुल्हाड़ी ओर कपड़ों को घर मे छुपा दिया ओर घटना के दौरान ओढ़ी हुई साल को लेकर नहाने पास के तालाब में चला गया नहाने के दोरान साल को तालाब में फेक कर घर आकर शराब पिक कर सो गया, इसी दौरान आरोपी ने सोचा कि मृतिका जादू टोने करती है और वह नहीं मरी है जिसके बाद उसी रात 11 बजे आरोपी पुनः सुनियो बाई के घर गया आरी से उसका गला काट दिया, और घर लौट आया, उसी रात आरोपी से शबूत मिटाने के लिए घर मे रखी लोहे के कुल्हाड़ी ओर आरी एवं घटना के समय पहने कपड़ा को लेकर जकबा जंगल गया और जंगल में जला दिया तथा लोहे का टांगी व आरी को गड्ढा में छिपा दिया

मामले ने पुलिस ने आरोपी बसंत मिंज उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार कर आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का कुल्हाड़ी, फावड़ा घटना के समय उपयोग किया गया शॉल जप्त कर लिया है, आरोपी को गिरफ्तार निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे सउनि ईश्वर प्रसाद वारले प्रधान आर त्रिनाथ यादव प्र आर मिथलेश यादव व आर,धिरेन्द्र मधुकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

आप को बता दें, मृतिका सुनिया बाई की पहली शादी ग्राम बालाछापर के बंधू राम भगत के साथ हुई थी, जिसके दो बच्चे है, लडका सुरेन्द्र राम व लडकी निमंती है, मृतिका सुनिया बाई के पूर्व पति बंधू राम के द्वारा सुनिया बाई को छोड़ दिया था तब सुनिया बाई अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही थी ।

उन्होंने बताया कि उसी दौरान सुनिया बाई का दूसरी शादी ग्राम जकबा के जयपाल राम से हुई थी, जयपाल राम के तरफ से मृतिका का कोई संतान नहीं हुई, मृतिका का पति जयपाल का दो साल पूर्व स्वर्गवास हो गया था । मृतिका अपने घर जंकबा में अकेले रहती थी,

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!