Advertisements

Trust campaign : जशपुर पुलिस द्वारा जिले भर में विश्वास अभियान के तहत विश्वास की चौपाल का किया जा रहा आयोजन,महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, मानव तस्करी, घरेेलू हिंसा, टोन्ही प्रताणना,अभिव्यक्ति एप्प, सायबर अपराध के प्रति किया जा रहा जागरूक,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जिला पुलिस जशपुर द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु विश्वास अभियान के तहत जिले के थाना/चौकी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में लगातार विश्वास की चौपाल लगाया जा रहा है। विश्वास की चौपाल में क्षेत्र के गांवों में कैम्प कर महिला एवं बालिकाओं के पहुंचयुक्त सुविधाजनक स्थानों हाट-बाजार, सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी क्षेत्र में लगाया जा रहा है। इसी तारतम्य में विगत दिनों सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा ग्राम झरगांव, थाना आस्ता द्वारा ग्राम हर्राडीपा, थाना पत्थलगांव द्वारा ग्राम सारसमार, थाना तपकरा द्वारा ग्राम साको, चौकी करडेगा के ग्राम मकरीबंधा, चौकी आरा के ग्राम बोकी, चौकी पंडरापाठ के ग्राम घोरडेगा एवं पंडरापाठ बाजारडाँड़ , पत्थलगांव मैं चलित थाना लगाया गया है।

CRIME JASHPUR : दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, घटना को अंजाम देने वाले तीन शूटर गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से कार,बाइक, स्कूटी, सहित देशी कट्टा जप्त,,देखिये वीडियो,,,

विश्वास की चौपाल में महिला एवं बालिकाओं को मानव तस्करी, फेसबुक ,इंस्टाग्राम , व्हाट्सअप सोशल मीडिया के उपयोग ,एवम उससे संबंधित अपराध, घरेलू हिंसा, टोन्ही प्रताडना, फर्जी रिपोर्ट, सांप काटने से बचाव, नशा मुक्ति, घटना घटित होने पर सूचना देने एवं इस हेतु महत्वपूर्ण नंबर इत्यादि के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 की उपयोगिता एवं इसके कार्यो के संबंध में बताया जा रहा है। सायबर टोल फ्री नंबर 1930 एवं सायबर फ्रॉड से बचाव, यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

विश्वास की चौपाल में महिला सुरक्षा हेतु निर्मित अभिव्यक्ति एप्स के संबंध में जानकारी दिया जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी कराया जा रहा है।

 

अभिव्यक्ति एप्प के संचालन हेतु यूजर को सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर में जाकर अभिव्यक्ति एप्प को इंस्टाल करना होगा, उसके पश्चात् रजिस्ट्रेशन हेतु एप्प में साईन इन करते हुये अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओ.टी.पी. आयेगा उसे एप्प में डालना है और व्हेरीफाई ओ.टी.पी. बटन को दबाना है, जिससे रजिस्ट्रेषन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी। उक्त एप्प के माध्यम से महिलायें एवं बालिकायें कहीं से भी ऑनलाईन शिकायत दर्ज करा सकती है एवं दर्ज शिकायत की वर्तमान स्थिति देख सकती हैं।

Jashpur Police : विश्वास अभियान के तहत जिले की यातायात पुलिस लोगों को कर रही यातायात नियमों के प्रति जागरूक संदिग्ध व्यक्तियों एवं मादक पदार्थों पर कर रही कार्यवाही,

 

अभिव्यक्ति एप्प के प्रचार हेतु जिला जशपुर के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों के साप्ताहिक बाजार, विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सार्वजानिक स्थल, प्रषिक्षण केन्द्र, अस्पताल, छात्रावास, शिक्षण संस्थानों एवं ग्रामों में चौपाल लगाकर नियमित रूप से उक्त एप का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

 जशपुर पुलिस अधीक्षक ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याए अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के दिये निर्देश,,,,

जिला पुलिस जशपुर अपील करती है कि सभी महिलाएं एवं बालिकायें अपने स्मार्टफोन में ”अभिव्यक्ति“ एप को डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन करायें।।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!