Advertisements

Jashpur Police : विश्वास अभियान के तहत जिले की यातायात पुलिस लोगों को कर रही यातायात नियमों के प्रति जागरूक संदिग्ध व्यक्तियों एवं मादक पदार्थों पर कर रही कार्यवाही,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर : यातायात पुलिस के द्वारा विश्वास अभियान के तहत जिले की विभिन्न शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है इस दौरान यातायात पुलिस के अधिकारी एवं जवानों के द्वारा आम लोगों को हेलमेट पहनने, तीन सवारी नहीं चलने, शराब पीकर वाहन न चलाने , वाहन चलाते समय मोबाईल से बात न करने, नाबालिगों को वाहन चलाने नहीं देने एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, साथ ही जिले में से लगने वाले झारखंड ओड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं, अवैध पदार्थों के परिवहन के रोकथाम के लिये पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है,

विश्वास अभियान के तहत यातायात पुलिस जशपुर के द्वारा शहरी क्षेत्रों में 15 जुलाई को यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना में कमी लाने के उद्देष्य से आम नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने, बाईक में तीन सवारी नहीं चलने, शराब पीकर वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय में मोबाईल से बात न करने, नाबालिगों को वाहन चलाने नहीं देने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु आम लोगों को जागरूक किया गया।

हाईवे पेट्रोलिंग की टीम द्वारा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिले के अत्याधिक दुर्घटनाजन्य क्षेत्र लोरो घाट थाना जशपुर NH-43 में दो पहिया वाहन चालकों को रोक-रोक कर बैनर, पोस्टर एवं पांपलेट के माध्यम से यातायात नियमों एवं संकेतों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

जिले के सभी थाना/चौकी के सीमा क्षेत्र ग्राम- डड़गाव , टिकेतगंज,लोदाम,सकरडेगा, कांची(आस्ता), केशरा चौक, लवाकेरा, बनखेता(तुमला), बगडोल ,बीमडा (बगीचा), रौनी रोड़(पण्डरापाठ), नंदांझारिया ,रायगढ़ रोड़ (पत्थलगांव), करडेगा(सपघरा), दुलदुला(कस्तूरा) इत्यादि ग्रामों में नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं, अवैध पदार्थों के परिवहन की रोकथाम हेतु सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अपीलः- जशपुर पुलिस आम लोगों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!