Advertisements

CRIME JASHPUR : दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, घटना को अंजाम देने वाले तीन शूटर गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से कार,बाइक, स्कूटी, सहित देशी कट्टा जप्त,,देखिये वीडियो,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ला में बीते 8 और 9 जुलाई की मध्य रात संदीप पन्ना और उनकी पत्नी द्रोपदी की हुई हत्या के मामले में जशपुर पुलिस की टीम ने तीन आरोपितों को पड़ोसी राज्य झारखंड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों पर 1 लाख 20 हजार रूपए लेकर मृतकों की गोली मार कर हत्या करने का आरोप है।

जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेयP0 ने बताया कि मृतिका द्रोपति बाई के पूर्व पति जयनाथ सिंह की उक्त रिपोर्ट पर कांसाबेल थाना में अज्ञात आरोपियों धारा 302, 120(बी) और 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व मामले की जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान स्नीफर डाग ब्रूजों के सहयोग से दर्शन राम,संदीप राम और शिवमंगल उर्फ बंदरा को गिरफ्तार किया गया था। हत्या के इस अपराध में अपनी ​संलिप्तता स्वीकार करते हुए इन आरोपितों ने बताया कि मृतक संदीप पन्ना और दर्शन के बीच पट्टे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
इस विवाद के कारण ही संदीप और दर्शन की बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में आरोपित दर्शन का हाथ टूट गया था।

बेदम पिटाई करने के बाद मृतक संदीप पन्ना और द्रोपदी ने दर्शन को जान से मारने की धमकी दी थी। इससे डर कर दर्शन दूसरे गांव में अपने भाई के पास छिपा हुआ था। अपने साथ हुए मारपीट का बदला लेने और जान बचाने के लिए आरोपित दर्शन राम ने एक फरार आरोपित की सहायता से संदीप और द्रोपदी की हत्या के लिए झारखंड से गिरफ्तार किए गए आरोपित झारखंड के रांची के बुंडु निवासी कृष्णा दास गोस्वामी 35,लोहरदगा जिले के थाना सेन्हा के पहानटोली निवासी लखन उरांव 26 साल और रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ निवासी लालकुमार चौहान उम्र 27 साल से सौदा किया था।

पूरी योजना बना कर 8 और 9 जुलाई की मध्य रात को आरोपितों ने शराब मांगने के बहाने घर में घुस कर संदीप पन्ना और द्रोपदी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूछताछ करने गिरफ्तार शूटरों ने बताया कि आरोपी दर्शन राम हत्या के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए दिया था। आरोपितों की निशानदेही पर जशपुर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, एक देशी रिवाल्वर,
एक स्कूटी व बाइक जब्त किया।

बुजुर्ग की हत्या के मामले में आरोपित कृष्णा दास था शामिल

दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपित कृष्णा दास गोस्वामी 2018 में हुए बुजुर्ग की हत्या के मामले में भी आरोपित है। पुलिस के अनुसार अरोपित कृष्णा ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2018 में ग्राम धुरियाअंबा चौकी करडेगा में एक मकान में बुजूर्ग महिला एवं पुरूष रहते थे ।जिनके घर में बकरा,बकरी चोरी के दौरान विरोध कर रहे बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। इस घटना में वृद्वा गंभीर रूप से घायल हुई थी। इस घटना में चौकी करडेगा धारा 392, 294, 302, 458, 459, 460, 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-
1. कृष्णा दास गोस्वामी उम्र 35 साल
2. लखन उरांव उम्र 26 साल
3. लालकुमार चौहान उम्र 27 साल

आरोपियों से जप्त सामान:-
1. के.यू.व्ही कार क्र. जे.एच. 01 सीसी/7612,
2. एक देशी रिवाल्वर,
3. 01 मोटर सायकल
4. 01 स्कूटी

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में उ.नि. सकलू राम भगत, स.उ.नि. आभाष मिंज, स.उ.नि. ईष्वर प्रसाद वारले, प्र.आर. राजू राम पांडे, आर. शोभनाथ सिंह आर. नरसिंह सोनवानी, आर. प्रकाश मिंज, आर. परषु राम, आर.वितिन राम, आर. महेश मालाकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!