Advertisements

????Breaking jashpur : दोकड़ा गोलीकांड का पर्दाफाश,दंपति की गोली मारकर हत्या करने का षड़यंत्र रचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 20 हजार में सुपारी देकर कराई थी हत्या, पुलिस डॉग ब्रुजो की रही महत्वपूर्ण भूमिका, पढ़िए पूरी खबर

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर जिले के दोकड़ा चौकी क्षेत्र में दंपत्ति की गोली मारकर हत्या के यंत्र रचने के आरोप में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों ने 1 लाख 20 हजार की सुपारी देकर दंपति की हत्या कराई थी, जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर यह पूरी वारदात हुई, वही हत्या करने वाले तीन आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है पुलिस को इसे लेकर महत्वपूर्ण सुराग भी लगे हैं और जल्द ही आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार करने के दावा कर रहींहै,

इस संबंध में जशपुर पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कांसाबेल थाना के दोकड़ा चौकी क्षेत्र के ग्राम जामुंडा में 9 जुलाई की रात्रि लगभग 10:00 बजे संदीप पन्ना एवं द्रोपती बाई की अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, बताया कि मामले में पुलिस ने द्रोपती बाई के पूर्व पति जयनाथ सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था,

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रकरण की विवेचना और आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय एवं कुनकुरी एसडीओपी मनीष कुमार के द्वारा स्पेशल टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई,उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दर्शन राम, संदीप राम और शिवमंगल को अभिरक्षा में लेकर मामले की पूछताछ शुरू की,

पुलिस द्वारा पूछताछ में दर्शन राम ने बताया कि उसे शासन द्वारा जमीन का पट्टा प्रदान किया गया है ठीक उसी के बगल में संदीप पन्ना की भी जमीन है, लेकर हमेशा विवाद होता था 23 अप्रैल को जमीन विवाद को ही लेकर टीका द्रोपती बाई एवं संदीप पन्ना के द्वारा उसे लाठी डंडे से जमकर पिटाई की गई थी इस दौरान उसका हाथ भी टूट गया था एवं संदीप पन्ना ने उसे हम से मारने के लिए टांगे लेकर भी तोड़ आया था लेकिन उसने भाग कर अपनी जान बचा ली थी, एव जान से मारने की धमकी भी उसे दी गई थी जिसके डर से वह अपना गांव छोड़कर दूसरे जगह रहा करता था,

इस रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर दर्शन राम ने अपने ही गांव के संदीप राम, शिवमंगल राम उर्फ बंदरा से मिल कर संदीप पन्ना तथा द्रोपती की हत्या करने की साजिश रची थी,
इस दोरान संदीप पन्ना की हत्या के लिए दर्शन ने एक फरार आरो​पी की सहायता से पड़ोसी राज्य झारखंड से किराए के चार हत्यारों से 1 लाख 20 हजार रूपए में सौदा किया,

उन्होंने बताया कि सौदा तय होने के बाद 9 जुलाई को दिन में झारखंड से आए तीन शूटर और गिरफ्तार आरोपी डंडाजोर के जंगल में एकत्र हो कर हत्या की योजना बनाई। योजना को मूर्त रूप देने से पहले सभी आरोपी 9 जुलाई की रात को कटंगखार के बैगामुड़ी नाला के पास फिर जुटे और सब ने मिल कर शराब पिया। शूटरों ने हत्या से पहले मृतक के घर का गिरफ्तार आरोपितों के साथ रेकी करने के साथ ही संदीप पन्ना की पहचान की।

घटना स्थल की रेकी और संदीप पन्ना का चेहरा पहचानने के बाद शूटर रात लगभग 10 बजे घटना स्थल पहुंचे और शराब मांगने के बहाने संदीप के घर में घुसे। इस समय मृतिका द्रोपदी अपने पति के साथ बैठ कर खाना खा रही थी। हत्यारों का आवाज सुनकर मृतक संदीप पन्ना भोजन की थाली लेकर बाहर निकला था। उसके सामने आते ही हत्यारों ने संदीप को पकड़ लिया और सिर में बंदूक सटा कर फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर संदीप की पत्नी द्रोपदी बाहर निकली और पति की खून से लथपथ लाश और हत्यारों के हाथ में बंदूक देख कर भागने का प्रयास किया। लेकिन हत्यारों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और संदीप पन्ना के शव के पास लाकर उसे भी गोली मार दी।

इस सनसनी खेज दोहरे हत्याकांड के साजिशकर्ता दोकड़ा के नवाटोली निवासी दर्शन राम, संदीप राम,और शिवमंगल उर्फ बंदरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों को शूटरों से मिलाने वाला और हत्या की घटना को अंजाम देने वाले तीन शूटरों की तलाश में जशपुर पुलिस की तीन टीम झारखंड अलग अलग स्थानों पर डटी हुई है। एसपी डी रविशंकर ने कहा कि जल्द ही शूटरों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए एएसपी प्रतिभा पांडेय,कुनकुरी के एसडीओपी मनीष कुंवर,कुनकुरी के थाना प्रभारी भास्कर शर्मा,कांसाबेल के थाना प्रभारी एसआर चौहान के साथ पूरी टीम की एसपी ने प्रशंसा की है।

वही प्रकरण की विवेचना एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में उ.नि. प्रदीप सिदार, स.उ.नि. आभाष मिंज, स.उ.नि. ईष्वर प्रसाद वारले, प्र.आर. राजू राम पांडे, प्र.आर. मोहन बंजारे, आर.नंदलाल यादव, आर. अलेक्सियुस तिग्गा, आर. सागर चौहान, आर. विनोद तिर्की, आर. शोभनाथ सिंह आर. नरसिंह सोनवानी, आर. प्रकाश मिंज, आर. 283 परषु राम, आर. वितिन राम, आर. महेश मालाकार, आर. इग्नासियुस खलखो एवं सायबर सेल से प्र.आर.हरिशंकर राम, आर. सोनसाय राम, डॉग मास्टर संजीव कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपियों से जप्त सामान:-
1. मोबाईल 2 नग,
2. बैंक पासबुक 1 नग,
3. मोटर सायकल 1 नग,
4. चाकू (गुप्ती)
5. कपड़े का गमछा।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!