Advertisements

विश्वास की पाठशाला : जशपुर पुलिस द्वारा विश्वास अभियान के तहत जिले के स्कूलों में छात्र छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात नियमों, अभिव्यक्ति ऐप्प, गुड-टच, बैड-टच, सहित अन्य अपराध एवं सोशल मीडिया के संबंध में किया जा रहा जागरूक

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर पुलिस द्वारा विश्वास अभियान के तहत विश्वास की पाठशाला लगाकर स्कूली छात्र छात्राओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है इस दौरान पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध, यातायात नियमों, अभिव्यक्ति ऐप्प, गुड-टच, बैड-टच , पॉक्सो एक्ट, बालक बालिका विरुद्ध अपराध एवं सोशल मीडिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है, ताकि छात्र छात्राएं इस तरह की आपराधिक घटनाओं से बच सकें वह लोगों को भी जागरूक कर सकें।

Breaking jashpur : CCTV फुटेज की मदद से कोतवाली पुलिस ने दिन दहाड़े मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अपचारी बालक किशोर न्याया बोर्ड में किया पेश, मोटरसाइकिल की बरामद,,,

इसी तारतम्य में जशपुर पुलिस द्वारा विश्वास अभियान के तहत 19 जुलाई को चौकी आरा क्षेत्र के लूथरन हायर सेकेंडरी स्कूल इचकेला, शासकीय हाईस्कूल तुमला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुलडेगा चौकी कोतबा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी थाना बागबहार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर उपस्थित विद्यार्थियों को पुलिस के कार्यों, सड़क पर चलने के नियम, ट्रैफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय सावधानियां, साइबर क्राइम, एटीएम से ठगी, विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।

Breaking jashpur : निर्माणाधीन मकान में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ सामान भी पुलिस ने किया बरामद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त,,,,,

इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की निरीक्षक आशा तिर्की के द्वारा अपनी टीम के साथ लूथरन हायर सेकेंडरी स्कूल इचकेला, थाना प्रभारी तुमला उ.नि. चंद्रकुमार सिंगार द्वारा शासकीय हाईस्कूल तुमला, स.उ.नि. रामनाथ राम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी एवं स.उ.नि. टेकराम सारथी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुलडेगा में जाकर उपस्थित विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुये बताया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं, वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठ कर वाहन न चलाएं, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनकर चलाएं, वाहन चलाते समय हमेशा समस्त दस्तावेज लेकर वाहन चलाएं और हमेशा यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करने हेतु विस्तारपूर्वक स्कूली छात्र-छात्राओं को समझाईस दिया गया।

Jashpur police : विश्वास अभियान के तहत सावन सोमवार के अवसर पर जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को मानव तस्करी, नशे से हानि,यातायात नियमों,साइबर अपराध, सोशल मीडिया के संबंध किया गया जागरूक,,,

 

साथ ही उपस्थित विद्यार्थियों को साइबर अपराध (धारा, आईटी एक्ट) के बारे में जैसे, फोन पे, गूगल पे, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, एनीडेस्क में होने वाली फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया, साथ ही उन्हें सायबर टोल फ्री नंबर 1930 के संबंध में बताकर भविष्य में होने वाली फ्रॉड से बचने और बचाने के संबंध में स्कूली छात्र छात्राओं को विस्तारपूर्वक समझाईस दिया गया, साथ ही उन्हें मानसिक प्रताड़ना (टार्चर), महिलाओ के विरुद्ध होने वाले अपराध, पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराध, टोनही प्रताणना, गुडटच-बैडटच, सांप काटने का उपायों को लेकर सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई। उपस्थित बालिकाओं को चाईल्ड हेल्पलाईन 1098, सायबर हेल्प लाईन नंबर 155260, 1930, महिला हेल्प लाईन 1091, पुलिस कंट्रोल रूम एवं थाना/चौकी तथा महत्वपूर्ण नंबरों के संबंध में भी बताया जा रहा है।

Police : जिले के नव पदस्य वरिष्ट पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने ओडिसा सीमा से लगे थाना चौकियों का किया आकस्मिक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश,,,

कार्यक्रम में लूथरन हाईस्कूल के प्राचार्य मेंजस टोप्पो, निरीक्षक आषा तिर्की, आर. प्रसन्न सिंह, म.आर. मुन्नी देवी, म.आर. अरूणा तिर्की, शास.उ.मा.वि. तुमला में उप निरीक्षक चंद्र कुमार सिंगार, शास.उ.मा.वि. गोढ़ी में स.उ.नि. रामनाथ राम एवं शास.उ.मा.वि. बुलडेगा में स.उ.नि. टी.आर.सारथी, प्र.आर. संजय नागवंषी इत्यादि उपस्थित थे।

Trust campaign : जशपुर पुलिस द्वारा जिले भर में विश्वास अभियान के तहत विश्वास की चौपाल का किया जा रहा आयोजन,महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, मानव तस्करी, घरेेलू हिंसा, टोन्ही प्रताणना,अभिव्यक्ति एप्प, सायबर अपराध के प्रति किया जा रहा जागरूक,

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!