Advertisements

Jashpur police : विश्वास अभियान के तहत सावन सोमवार के अवसर पर जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को मानव तस्करी, नशे से हानि,यातायात नियमों,साइबर अपराध, सोशल मीडिया के संबंध किया गया जागरूक,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर : पुलिस ने विश्वास अभियान“ के तहत सावन सोमवार के अवसर पर जिले के विभिन्न धार्मिक स्थल जैसे कैलाश गुफा, किलकिला मंदिर, चरईडांड़ मंदिर, लोरोधाम मंदिर, बेलमहादेव जशपुर एवं कोतेबिरा में दर्शन करने आये श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा यातायात नियमों, सड़क पर चलने के तरीके, ट्रैफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय सावधानियां, साइबर क्राइम, एटीएम से ठगी, अपने-अपने अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। साथ ही लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं, वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठ कर वाहन न चलाएं, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनकर चलाएं, वाहन चलाते समय हमेशा समस्त दस्तावेज लेकर वाहन चलाने की समझाईस दिया गया।
इस दौरान पुलिस टीम के द्वारा साइबर अपराध के बारे जानकारी देकर फोन पे, गूगल पे, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, एनीडेस्क में होने वाली फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। सायबर टोल फ्री नंबर 1930 एवं सायबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताकर भविष्य में होने वाली फ्रॉड से बचने और बचाने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। आम लोगों को बिजली गाज एवं सांप कांटने से बचाव के तरीके भी बताये गये।
साथ ही उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके विरुद्ध होने वाले अपराध, अभिव्यक्ति एप्प के कार्य के संबंध में, गुडटच -बैडटच, मानव तस्करी ,घरेलू हिंसा, टोन्ही प्रताडना, फर्जी रिपोर्ट, नषा मुक्ति, घटना घटित होने पर सूचना देने एवं इस हेतु महत्वपूर्ण नंबर इत्यादि के संबंध में जागरूक कर चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 की उपयोगिता एवं इसके कार्यो के संबंध में बताया गया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!