Breaking jashpur : परिवार जन्मदिन मनाने में था व्यस्त, उधर चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ सोने चांदी के जेवर सहित नगदी पर किया हाथ साफ, लोगों की आहट सुन मोटरसाइकिल छोड़ भागे चोर,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर : सुने मकान का ताला तोड़कर चोरो ने सोने-चांदी के जेवर सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया घटना के वक्त पूरा परिवार अपने पुराने मकान में जन्मदिन समारोह मना रहा था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ओर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है,
घटना जिले के आरा चौकी क्षेत्र की है, ग्राम बरटोली चौक निवासी प्रार्थी राणा प्रताप सिंह के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव बरटोली में उनका दो जगह मकान है, एक नया मकान तथा दूसरा पुराना मकान बस्ती में स्थित है, पुराने मकान में उसके पिता रहते है तथा नया मकान में वह अपनी माँ के साथ रहता है, घटना वाले दिन 15 जुलाई की सुबह वह अपनी मां के साथ अपने पुराने मकान में गया था दिन भर वहीं पर थे म,
उसी शाम को माकरचुंवा का दामांद परिवार सहित आया गए दामांद का जन्म दिन था खाना पीना बनाने में समय लगा गया जन्म दिन मनाये, तभी रात के 12.00 बजे चाचा आनंद सिंह ने फोन कर बताया की घर में चोरी हो गया है, सूचना पाकर तुरंत नया घर वापस आकर देखा घर के बाहर सटर का ताला टूटा हुआ था पीछे साईड का दरवाजा भी खुला था अंदर जाकर देखे तो आलमारी का ताला टूटा हुआ आलमारी का सामान बिखरा हुआ था आलमारी के लाकर में रखे सोना, चांदी के जेवर एवं 3000 रूपये नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर घर का दरवाजा का ताला तोड़कर घर अन्दर घुस कर चोरी कर ले गया था, वही आस-पास देखने पर घर के पीछे एक पुरानी लाल रंग का बिना नंबर मोटर सायकिल CD-100 SS खडा़ था जिस पर एक सब्बल एवं एक हथौड़ा रखा हुआ है, जीसे चोरों द्वारा किसी के आने की आहट सुनकर हड़बड़ाहट में छोड़कर भाग गए थे, वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है,आरोपी की तलाश शुरू कर दी है,

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!