जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में चौकी चिल्फी द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम राम्हेपुर में आरोपी उमेश साकत के घर से 10 लीटर अवैध शराब महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 645 /22 धारा 34 ,2 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी उमेश साकत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लोरमी द्वारा 02 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। भविष्य में भी नशे के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।




