Advertisements

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: खेल-खेल में बेहोश होकर गिरी दो लड़कियां, अस्पताल में कराया गया भर्ती 2 की पहले ही हो चुकी है मौत।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलने के दौरान दो और बच्चियों के बेहोश होकर गिरने का मामला सामने आया है। दो बच्चियों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। इधर खेलते-खेलते दो बच्चियों के गश खाकर गिरने से हड़कंप मच गया।

दो खिलाड़ी की हो चुकी है मौत

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के दौरान दो खिलाड़ी की मौत हो चुकी है। पहला मामला रायगढ़ से सामने आया। जहां खेल के मैदान में चीत हुए खिलाड़ी की मौत हो गई। उसे बचाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। दूसरे मामले में कबड्डी की महिला खिलाड़ी की उपचार के दौरान मौत हो गई। खेल के दौरान महिला खिलाड़ी घायल हो गई थी। जिसके बाद उपचार रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान महिला खिलाड़ी की सांस थम गई। बता दें कि खिलाड़ियों के मौत मामले में मुख्यमंत्री ने गहरा दुख जताते हुए सहायता राशि की घोषणा की।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। दूसरे मामले में कबड्डी की महिला खिलाड़ी की उपचार के दौरान मौत हो गई। खेल के दौरान महिला खिलाड़ी घायल हो गई थी। जिसके बाद उपचार रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान महिला खिलाड़ी की सांस थम गई। बता दें कि खिलाड़ियों के मौत मामले में मुख्यमंत्री ने गहरा दुख जताते हुए सहायता राशि की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति से लोगों को जोड़ कर रखने व स्थानीय खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 6 अक्टूबर से 6 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!