Advertisements

मुख्यमंत्री का दीपावली संदेश लेकर शहीदों के घर पहुंचे पुलिस अधीक्षक,दी शुभकामनाएं उपहार मिठाईयां,फटाकें दीपक भी किये भेंट, स्वास्थ्य और कुशलक्षेम पूछ हर संभव मदद हेतु किया आश्वस्त,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

मुंगेली पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दीपावली शुभकामना संदेश लेकर जिले में निवासरत् शहीदों के परिवारजनों से उनके घर जाकर मुलाकात किये। उन्होंने कहा कि शहीद परिवार हमारे पुलिस विभाग का अभिन्न अंग हैं। पुलिस अधीक्षक मुंगेली चन्द्रमोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय के द्वारा जिले में निवासरत् शहीद परिवार ममता राठौर, वीणा पहारे, एवं नेमसिंह राजपूत के घर जाकर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकमाना एवं उपहार स्वरूप फटाके, मिठाईयां ,दीया आदि भेंट की एवं परिजनों का हाल-चाल तथा परिवारजनों की समस्याओं परेशानियों को जाना, तथा उसके शीघ्र निराकरण हेतु हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया, तथा किसी भी परेशानी हेतु मुंगेली पुलिस को अवगत कराने बताया गया।

इसी प्रकार थाना प्रभारी लालपुर द्वारा शहीद परिजन रामअवतार साहू एवं थाना प्रभारी सरगांव द्वारा शहीद परिजन चुलेश जांगड़े, एवं थाना प्रभारी जरहागांव द्वारा शहीद परिजन सुनीता कश्यप के घर जाकर उन्हें शुभकामना संदेश एवं मिठाईयां तथा फटाके उपहार स्वरूप भेंटकर उनका हालचाल जाना,।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!