मोबाइल खरीदने पर शराब की बोतल और मुर्गा फ्री, पुलिस भी खींची आई।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अमृतसर: दिवाली के समय में ग्राहकों को रिझाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिये जाते हैं। लेकिन एक अनोखा ऑफर आपने पहले नहीं सुना होगा, जहां दिवाली ऑफर में ग्राहकों मोबाइल खरीदने पर एक शराब की बोतल और जिंदा मुर्गा फ्री में मिल रहा है। इस ऑफर की खबर मिलते ही दुकान पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग हाथ में मोबाइल के साथ बोतल और मुर्गा लेकर फोटो भी खिंचवा रहे हैं। एक पुलिसकर्मी भी हाथ में शराब की बोतल पकड़कर फ़ोटो खिंचवाते नजर आए।

जानकारी के अनुसार, यह मोबाइल दुकान अमृतसर के हुसैनपुरा में है। जहां दिवाली के मौके पर मोबाइल खरीदने वाले ग्राहकों को लुभाने के लिए एक शराब की बोतल और एक जिंदा मुर्गा फ्री में दिया गया।
इस ऑफर की खबर लगी तो एक पुलिसकर्मी भी वर्दी पहने हुए मोबाइल की दुकान पर पहुंच गया। पुलिसकर्मी ने दुकान से मोबाइल खरीदा, जिसमें उन्हें शराब की बोतल और मुर्गा मिला। इस दौरान वह फोटो भी खिंचवाते नजर आए।

मोबाइल दुकान पर आए ग्राहकों ने कहा कि ऐसे ऑफर के बारे में न कभी सुना और न ही कहीं देखा था। इसलिए जब जानकारी हुई तो दुकान पर मोबाइल खरीदने पहुंच गए। मोबाइल खरीदने पर एक बोतल और मुर्गा फ्री में मिला है। दुकानदार राजकुमार का कहना है कि दिवाली की खुशी में उन्होंने ग्राहकों के लिए यह ऑफर शुरू किया है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!