Advertisements

CG CRIME : बंद पड़ी फैक्ट्री में पुलिस की छापामार कार्यवाही,बंद पड़ी फैक्टरी में रात भर चलता था गुटखा बनाने का काम, 8 लाख रुपये से अधिक का गुटखा बनाने का सामान जप्त,

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा चलाये जा रहे नशा उन्मुलन अभियान एवं अवैध गतिविधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव अमित पटेल के नेतृत्व में 26 नवम्बर के शाम 5-30 बजे थाना सोमनी थाना कोतवाली थाना लालबाग एवं सायबर सेल राजनांदगांव की टीम गठित कर संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना सोमनी क्षेत्रन्तर्गत ग्राम जोरातराई कोपेडीह मार्ग पुलिया के पास में बंद फैक्ट्री में अवैध रूप से गुटखा तम्बाखु/जर्दा युक्त (सितार व अन्य कम्पनी का गुटखा) बनाने की फैक्टरी संचालित किया जा रहा था जिसे घेराबंदी कर रेड़ कार्यवाही की गई। मौके पर सुपरवाइजर भंवर लाल चैधरी पिता स्व0 धानीराम चैधरी उम्र 45 साल साकिन मांजी थाना डेगाना जिला नागोर राजस्थान से मौके धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया जिसके द्धारा कोई कागजात पेश नही करने पर थाना सोमनी पुलिस द्वारा 0/22 धारा 102 जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए घटना स्थल से गुटका केमिकल तरल पदार्थ, कटिंग सुपारी, बिड़ी पत्ती तंबाकू, गुटखा मसाला पाउडर, केसर युक्त गुटखा, ठंडाई केसर युक्त गुटखा, परप्यूम तरल पदार्थ, जर्दा, कत्था पाउडर, कत्था चूना पदार्थ से तैयार केसर युक्त पाउच, सितार पाउच के प्लास्टिक रोल, सितार पैकिग गुटखा जुमला कीमती 8214819/- रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!