Advertisements

फंदे पर लटकी मिली युवक-युवती की लाशः पुलिस को मिली बुलेट बाइक।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जगदलपुर: जिले में प्रेमी जोड़े की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली है। युवक-युवती का शव जगदलपुर में सरगीपाल रेलवे स्टेशन के पास पाया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। घटना स्थल से मृतक की बुलेट बाइक मिली है। बोधघाट थाना प्रभारी ने बताया कि, आज दोपहर रेलवे स्टेशन सरगीपाल मोड़ पर युवक और युवती का शव पेड़ पर कपड़े से आमने-सामने लटका मिला। दोनों जगदलपुर के ही रहने वाले है।

 

मृतक युवक की पहचान गुंडाध्रुव वार्ड निवासी हरविंदर सिंह 23 वर्ष और युवती की पहचान नैमुंड्डा निवासी प्रीति बघेल 22 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल इस मामले पर जांच चल रही है और परिजनों से भी पूछताछ हो रही है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!