मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को 3 नए 33/11 केव्ही सब स्टेशन की बड़ी सौगात,पुतरीचोरा, गड़ाकाटा और बागबहार में स्थापित किए जाएंगे नए विद्युत सब स्टेशन

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

*ग्रामीण इलाकों के विद्युत अधोसंरचना को मिलेगी नई मजबूती, क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का जताया आभार*

 

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विद्युत अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में तीन नए 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने की स्वीकृति मिली है। इसके तहत पुतरीचोरा, गड़ाकाटा और बागबहार में नए सब स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इन सब स्टेशनों के बनने से संबंधित क्षेत्रों में लंबे समय से बनी विद्युत आपूर्ति की समस्या दूर होगी तथा ग्रामीणों को बेहतर, सुचारु और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।इन सब स्टेशनों की स्वीकृति से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने विद्युत सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

*जशपुर बन रहा विद्युत अधोसंरचना का नया केंद्र*

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विद्युत अधोसंरचना का व्यापक विस्तार किया जा रहा है। जिले को विद्युत सुविधाओं के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से बड़े विद्युत केंद्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सब स्टेशनों का नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है।इसी क्रम में हर्राडांड में प्रदेश के पांचवें 400/200 केवी विद्युत केंद्र की स्थापना की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वहीं बगीचा में 132 केवी विद्युत केंद्र तथा फरसाबहार में 132 केवी विद्युत केंद्र की स्वीकृति भी जिले की विद्युत क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही जिले में सालियाटोली,विपतपुर, भगोरा, समडमा,मैनी, रेडे,पालीडीह,खूंटेरा एवं चेटबा में 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशनों की स्वीकृति मिल चुकी है।

 

*ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगी बेहतर बिजली सुविधा*

 

नए विद्युत सब स्टेशन स्थापित होने से बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है। कृषि, घरेलू उपयोग, छोटे उद्योगों, व्यापारिक गतिविधियों और अन्य विकास कार्यों को भी बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

 

जशपुर जिले में लगातार हो रहे विद्युत अधोसंरचना के विस्तार से आने वाले समय में जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। बड़े विद्युत केंद्रों से लेकर गांवों तक सब स्टेशनों की स्थापना की यह पहल जशपुर को विद्युत सुविधाओं के क्षेत्र में एक सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!