Advertisements

निर्माणाधीन सरकार भवन से लोहे का सरिया चोरी करने का आरोपित गिरफ्तार,पिकप व सरिया जब्त

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। निर्माणाधीन पटवारी भवन से लोहे का सरिया चोरी करने के आरोपित को पुलिस ने चोरी किए गए सरिया सहित धर दबोचा है। कोतबा चौकी प्रभारी सीपी त्रिपाठी ने बताया कि घटना दिनांक 21 जुलाई को प्रार्थी निखिल बजाज पिता नटवर बजाज उ कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम जामझोर में पटवारी भवन के बगल में शासकीय वनरक्षक आवास का निर्माण कार्य किया जा रहा था। यहां 20 जुलाई की शाम को नींव खोद कर नीचे जाली लगाकर 10 काॅलम खड़ा किया गया था, जिसमें 08 जाली तथा 08 काॅलम के छड़ को रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है।

शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ कोतबा पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध पंजिबद्व कर मामले को जांच में लिया था। विवेचना दौरान मुखबीर से पता चला कि ग्राम जामझोर निवासी रोहित कुमार यादव की पिकअप वाहन रात्रि 01 बजे तालाब मंदिर चौक के पास खड़ी थी। इसी आधार पर रोहित कुमार यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त काॅलम छड़ को चोरी करना तथा धमनाटोंगरी जंगल में छिपाकर रखना स्वीकार किया, आरोपी से 362 किलोग्राम छड़ कीमती 19000 रू. को जप्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। प्रकरण की संपूर्ण विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी करने में चैकी प्रभारी कोतबा स.उ.नि. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, आर. 496 शरदचंद बेहरा, आर. 529 प्रतीक, आर. 460 गोविन्द यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!