Advertisements

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार,फास्टरपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जिले की फास्टरपुर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना फास्टरपुर में 20 सितम्बर को प्रार्थी ने रिपोट दर्ज कराया कि, उसकी नाबालिक पुत्री को कृष्णा काटोलकर उर्फ छोटू एवं सूरज कुर्रे उर्फ सूर्या द्वारा स्कूल से आते-जाते समय अश्लील बातें कर छेड़खानी करने, एवं बुरी नियत से नाबालिग का हाथ पकड़कर छेडखानी करने की रिपोर्ट पर थाना फास्टरपुर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 188/22 धारा 354, 34 भादवि 8 पॉक्सो का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए फास्टरपुर पुलिस द्वारा आरोपी कृष्णा काटोलकर एवं सूरज कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

https://theprimenews24.com/uncategorized/video-terrible-end-of-love-affair-on-suspicion-of-triangular-love-affair-the-lover-had-killed-the-girlfriend-with-an-ax-on-the-middle-road-in-broad-daylight-the-cho-in-the-health-department-girl/

 

प्रकरण में विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, सउनि राजेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक रामफल साहू, आरक्षक संजय पात्रे, आरक्षक गिरिश डहरिया, आरक्षक चन्द्रभूषण राजपूत, आरक्षक पृथ्वीराज सिंह, आरक्षक बृजेश प्रधान, आरक्षक अमरनाथ नेताम, आरक्षक जानसन प्रभाकर, महिला आरक्षक हेमलता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!