मुंगेली लोरमी नगर के ग्राम तुलसाघाट के एक युवक और उसके पिता के द्वारा पुरानी रंजिश के चलते युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी,जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 21 सितंबर को गेंदाबाई पति धनसिंह तुलसाघाट निवासी के द्वारा लोरमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनके पुत्र प्रताप उर्फ नानू यादव उम्र 34 वर्ष को ग्राम तुलसाघाट निवासी शिव शंकर उर्फ भीखम यादव तथा उसके पिता भग्गू यादव पुरानी रंजिश के चलते नानू के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे नानू काफी झुलस गया और उसका बिलासपुर में इलाज किया जा रहा था शरीर काफी जलने के कारण 22 सितंबर शाम को यूवक नानू की मौत हो गयी, लोरमी पुलिस ने धारा 307, 34 के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश किया गया। पुलिस को 23 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर घेराबन्दी कर दोनो आरोपी शिवशंकर उर्फ भीखम यादव एवं उसके पिता भग्गू यादव को गिफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना, बुधराम साहू, पी एस ठाकुर, नरेश साहू, जगदीश कोसले, बलराज सिंह, राहुल ठाकुर की भूमिका सरहानीय रहा।




