Advertisements

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज दुलदुला ब्लॉक में विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर संसदीय सचिव विधायक यू. डी. मिंज
ने कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत दुलदुला ब्लॉक के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए.सर्वप्रथम संसदीय सचिव विधायक यू. डी. मिंज दुलदुला छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल कार्यकारिणी के विस्तार बैठक में शामिल हुए. उनके साथ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव,सुखदेव भगत सेवादल के कार्यकर्त्ता सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.

इस अवसर पर उन्होंने सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवादल के माध्यम से कांग्रेस की नीति रीति को जन-जन तक पहुंचाना हैकांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में सेवादल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सेवादल से अधिक से अधिक लोगों को जोड़े, जिससे कांग्रेस मजबूत हो सके।

विधायक यू. डी. मिंज ने दुलदुला रसोइया संघ के द्वारा किये जा रहे हड़तालियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनकर उसे गंभीरता से लिया और उनकी जायज माँग सरकार तक पहुँचाने का आश्वासन भी दिया. उन्होंने कहा कि रसोइया संघ की माँग को वह यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को प्रत्यक्ष मिलकर उनकी मांगो को पूरा करने के संबंध में चर्चा करेंगे. निश्चित ही संवेदनशील मुख्यमंत्री उनकी मांगो पर विचार करेंगे.

क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनसे शासकीय महाविद्यालय दुलदुला के छात्रों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया. विधायक यू. डी. मिंज दुलदुला महाविद्यालय के साईकिल स्टैंड, खेल मैदान की समस्या का जल्द ही निराकरण का आश्वासन दिया.शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में उन्होंने सभी का अवलोकन कर अधिकारियों को अवश्यक निर्देश दिया.

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!