Advertisements

शहर के आउटर एवं स्टेडियम सहित मिशन ग्राउंड में बैठे संदिग्ध लोगों को भगाकर ,दी गई चेतावनी,पेट्रोलिंग कर संदिग्ध लोगों पर अब की जायेगी कार्यवाही,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

 

धमतरी पुलिस अधीक्षक धमतरी  प्रशांत ठाकुर ने अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं विजिबल पुलिसिंग करने सख्त निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है की पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं शहर का पेट्रोलिंग कर जायजा लेने मकई चौक पहुंचे थे।
जहाँ पर राजपत्रित सहित थाना प्रभारियों एवं यातायात प्रभारी को भी निर्देशित भी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है की पुलिस की छवि एवं कार्यशैली से आक्ष जनता के मन में पुलिस के प्रति मन में विश्वास बढ़े एवं पुलिस द्वारा मित्रवत व्यवहार रखें एवं अपराधियों के मन में पुलिस के प्रति भय हो ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लगातार पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिया गया।
धमतरी शहर में पुलिस की सूचना तंत्र को भी पेट्रोलिंग कर मजबूत करने के निर्देश दिया गया। यातायात के बढ़ते दबाव और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर सजगता से ड्यूटी करने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने तथा अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

आज के पेट्रोलिंग में धमतरी शहर आउटर एवं शहर के विभिन्न मार्ग में भ्रमण कर सुरक्षा के संबंध में संदिग्ध लोगों को अंधेरे में बैठे लोगों को वहां से भगाया गया एवं दोबारा ना बैठने की समझाइश दिया गया।अभी आने वाले त्यौहार को देखते हुए यह कार्यवाही लगातार की जायेगी।आथ के पेट्रोलिंग में आज के पेट्रोलिंग में डीएसपी. श्रीमती सारिका वै,थाना प्रभारी कोतवाली श्री शेर सिंह बंदे, एवं एडी स्क्वायड सहित अन्य पेट्रोलिंग सहित भ्रमण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग किया गया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!