Advertisements

Breaking jashpur : भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, घर में रखकर कर रहा था अंग्रेजी शराब की बिक्री,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर जिले की तब करा पुलिस ने घर में छुपा कर रख अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त की है, जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब को घर में रखकर अवैध रूप से बेचा करता था मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्यवाही की,

मामले के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तपकरा पुलिस को आज मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम उपरकछार नामनी का रहने वाला संदीप साहू अपने पक्का मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को रखकर लोगों को बेच रहा है, जिसकी सूचना मिलते ही तब करा पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे और घर की तलाशी ली पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपी के घर से अवैध रूप से रखी अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद किया,

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बियर 8 बॉटल प्रत्येक 650 एम.एल., 6 पॉव इम्पीरियल ब्लू 180 एम.एल. प्रत्येक, 3 पॉव व्हाईट एंड ब्लू 180 एम.एल. प्रत्येक, 5 पॉव ऑफिसर्स च्वाईस 180 एम.एल. प्रत्येक, 08 पॉव गोल्डन गोवा 180 एम.एल. प्रत्येक कुल 9 लीटर 160 एमएल जिसकी कुल कीमत 5260 रू. मिलने पर जप्त कर आरोपी संदीप साहू को गिरफ्तार किया, प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, शराब की जप्ती एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक एल.आर. चौहान, म.प्र.आर. प्रेमिका कुजूर, आर.संतु यादव, आर. राजेन्द्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!