Advertisements

पूजा अर्चना के बाद संसदीय सचिव ने खुद तौलकर खरीदा धान, किया महुआटोली में धान खरीदी का शुभारंभ किया

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज ने आज जिले के विकासखण्ड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम महुआटोली में धान खरीदी केंद्र में पूजा अर्चना कर मंडी में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। धान खरीदी केंद्र में सर्वप्रथम धान बेचने वाले किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव बने उन्होंने अपना धान तौला कर बेच जिसे शासन की ओर से संसदीय सचिव यूडी मिंज ने तौल कर खरीदा।
ज्ञात हो कि कुनकुरी ब्लॉक के धान खरीदी महुआटोली,नारायणपुर, गोरिया केंद्र में 51 ग्राम पंचायतों के 2941 किसानों को फायदा होगा। धान खरीदी प्रारंभ होने से किसानों- ग्रामीणों में काफी हर्ष है। किसानों में इसके लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

संसदीय सचिव यूडी मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली यह सरकार किसानों की सरकार है। छत्तीसगढ़ की 80 प्रतिशत लोग खेती-किसानी पर निर्भर है। राज्य सरकार किसानों हित में काम कर रही है। हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का अल्पकालीन कृषि ऋण लगभग 10 हजार करोड रूपए का कर्ज माफ किया। समर्थन मूल्य में धान खरीदी के साथ-साथ सब्सिडी अनुदान की राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से प्रदान की जा रही है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आदिवासी क्षेत्रों के लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। गांव,गरीब,आदिवासी और किसान हमारे विकास के केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भूमिहीन मजदूरों को भी प्रति वर्ष 6000 रुपए देगी। जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कहा कि आज धान बेचने की खुशी हो रही है। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने किसानों का धान 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है जिससे किसान खुश हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक इफ्तेखार हसन, अधिवक्ता आद्याशंकर त्रिपाठी,खालिद सिद्दीकी, रवि यादव,असलम आजाद,प्रमोद अग्रवाल, महेश त्रिपाठी,आशीष सतपति, सहित किसान उपस्थित थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!