Advertisements

Breaking jashpur : जिले में नही बंद होंगे हिंदी माध्यम विद्यालय, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के साथ हिन्दी माध्यम विद्यालय भी संचालित होता रहेगा, पढ़िए जिला शिक्षा अधिकारी ने किया कहा….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जिले के आठों विकासखण्ड में संचालित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के साथ हिन्दी माध्यम विद्यालय भी संचालित रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जे. के. प्रसाद ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्ड में शासन की महत्वकांक्षी योजना के तहत् अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किये गये हैं। इन सभी विद्यालयों में पूर्व से हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित हो रहे हैं जो यथावत संचालित होते रहेंगे। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ होने के कारण विद्यालय अब दो पालियों में संचालित हो रहे हैं। जिले के जशपुर विकासखण्ड मुख्यालय में संचालित आत्मानन्द शास.उ.मा.वि. अंग्रेजी माध्यम में कुल 512 एवं हिन्दी माध्यम में 358 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसी प्रकार बगीचा के विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम में 376 एवं हिन्दी माध्यम में 329, दुलदुला के पतराटोली में अंग्रेजी माध्यम में 247 एवं हिन्दी माध्यम में 111, फरसाबहार के अंग्रेेजी में 401 एवं हिन्दी माध्यम में 241, कांसाबेल के अंग्रेजी माध्यम में 376 एवं हिन्दी माध्यम में 365, मनोरा के अंग्रेजी माध्यम में 365 एवं हिन्दी माध्यम में 571, पत्थलगांव के अंग्रेजी माध्यम में 375 एवं हिन्दी माध्यम में 507 विद्यार्थी वर्तमान में अध्ययनरत है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा जिले के सभी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के समस्त संसाधनों एवं सुविधा हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए भी उपलब्ध है। हिंदी माध्यम में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी भी अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के समान विद्यालय के सभी सुविधाएं और संसाधनों का उपयोग अपने बेहतर शिक्षा के लिए कर रहें है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!