Advertisements

Breaking jashpur : जेल प्रहरी और हॉस्टल अधीक्षक पद पर नौकर लगाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के मामले में कुल जिले की कुनकुरी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 नवम्बर को प्रार्थिया सुचिता बड़ा निवासी सागजोर थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2013-14 में जेल प्रहरी के पद पर नौकरी लगाने के नाम से 02 लाख रूपये एवं रेशमा लकड़ा से हॉस्टल अधीक्षक में भर्ती के नाम से 03 लाख रूपये रूपचंद बघवार निवासी डुगडुगीमा कुनकुरी द्वारा मेरे और मेरे दोस्त का ऊपर पहुंच है । बोलकर कुल 05 लाख रूपये ठगी कर ले गये , परन्तु पीड़िता का नौकरी लगने से पीड़िता के द्वारा अपना पैसा वापस मांगा गया जिस पर रूपबंद बधवार पैसा नहीं दूंगा बोलकर गाली – गलौच करने लगा रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 157/21 धारा 420 भाववि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई । विवेचना दौरान आरोपी रूपचंद बघवार से पूछताछ पर बताया कि बसंत गुप्ता के खाते से उमेश गुप्ता को 05 लाख 15 हजार रूपये ट्रांसफर किये थे , उमेश गुप्ता और बसंत गुप्ता से पूछताछ करने पर एवं वसंत गुप्ता के खाते की जानकारी लेने पर पैसा का ट्रांसफर होना पाया गया । उक्त तीनों आरोपियों द्वारा जानबूझकर पीड़िता से नौकरी लगाने के नाम पर उनी किया गया एवं पैसा वापस नहीं किया जा रहा है जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी रूपचंद बघवार उम्र 61 वर्ष निवासी कुनकुरी , बसंत गुप्ता उम्र 61 उम्र निवासी – गिरीलडीह सीतापुर , उमेश गुप्ता उम्र 50 वर्ष निवासी बटाईकेला सीतापुर जिला- सरगुजा के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से 1 दिसम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया प्रकरण की विवेचना कार्यवाही व आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा , प्र.आर. कार्तिक भगत , आरक्षक नंदलाल यादव , संजय लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!