Advertisements

Big Breaking jashpur : मंडप में दस लाख और कार की मांग करने वाला दुल्हा और उसका पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : वारमाला की रस्म पूरी होने के बाद,दहेज में 10 लाख या कार की मांग करने वाले दुल्हे और उसके पिता को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Breaking jashpur : जेल प्रहरी और हॉस्टल अधीक्षक पद पर नौकर लगाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 

दहेज को लेकर हुए विवाद के बाद,वर पक्ष,विवाह की रस्म पूरी किए बिना ही बारात लेकर वापस चला गया था। मामला,जिले के लोदाम चौकी क्षेत्र में मंगलवार को सामने आया था। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि लोदाम क्षेत्र के निवासी के प्रार्थी की पुत्री का विवाह,जिले के तपकरा निवासी कुलेन्द्र गुप्ता के बेटे नितेश गुप्ता से तय की थी। नियत तिथि 30 नवंबर को कुलेन्द्र पूरे तामझाम के साथ वर्षा को घर की बहु बना कर विदा कराने,बरात लेकर लोदाम पहुंचें थे।

Breaking jashpur : जिले में नही बंद होंगे हिंदी माध्यम विद्यालय, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के साथ हिन्दी माध्यम विद्यालय भी संचालित होता रहेगा, पढ़िए जिला शिक्षा अधिकारी ने किया कहा….

सबकुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक चल रहा था। रात में बारात निकल कर,नाचते गाते प्रार्थी के घर पहुंची और द्वाराचार के बाद,वरमाला की रस्म भी पूरी हो गई। वधु के भाई ने बताया कि मंडप में शादी की रस्म पूरी करने के लिए जैसे ही वर पक्ष को आमंत्रित किया गया,लड़के के पिता कुलेन्द्र गुप्ता 10 लाख नगद या कार की मांग पर अड़ गए। प्रार्थी का कहना है कि वे लड़के पिता को 7 लाख रूपए पहले ही दे चुके हैं। बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास चल ही रहा था कि अचानक वर पक्ष पूरी बारात के साथ वापस लौट गए। वर पक्ष के इस कारस्तानी की शिकायत ने वधु पक्ष ने लोदाम चौकी में दर्ज कराई थी।

पूजा अर्चना के बाद संसदीय सचिव ने खुद तौलकर खरीदा धान, किया महुआटोली में धान खरीदी का शुभारंभ किया

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी दुल्हे नितेश गुप्ता और उसके पिता कुलेन्द्र गुप्ता के खिलाफ धारा 3,4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं 294,506 के तहत अपराध दर्ज करते हुए,गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

अपडेट रहने के लिए जुड़िए हमारे वाट्सएप ग्रुप से –

 

https://chat.whatsapp.com/B8iknGAPiuQImZuG83Hyfp

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!