07 दिसम्बर को मनाया जाएगा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस,कलेक्टर ने की अपील अधिक से अधिक अंशदान राशि देकर वीर सपूतों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान करें व्यक्त

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

*जशपुर* देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोत्तम बलिदान करने वाले अमर वीर शहीदों और सैनिकों को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले के सभी सशस्त्र सेना के सेवारत जवानों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि झण्डा दिवस हमारे लिए सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के प्रति आदर व्यक्त करने के लिए एक अवसर है।
कलेक्टर व्यास ने जशपुर जिले सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस अवसर पर अधिक से अधिक अंशदान देकर अपने वीर सपूतों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि हमारी सेना देश का विश्वास, गौरव और प्रेरणा है। हमारी सशस्त्र सेना ने देश की सीमाओं की रक्षा, आतंकवाद का सामना एवं प्राकृतिक आपदाओं में अपने वीरता, समर्पण एवं सेवा भाव से अनूठी मिशाल कायम की है। जिसके लिए समस्त देशवासी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!