हर्षित नियो सिटी अमलेश्वर में दर्दनाक हादसा — तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की चपेट में आए बच्चे, एक की मौत; आरोपी चालक गिरफ्तार भेजा गया जेल

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

अमलेश्वर। हर्षित नियो सिटी अमलेश्वर में बीते 29 नवंबर 2025 की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर वाहन क्रमांक CG-08/AW/9300 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्ण तरीके से वाहन चलाते हुए साइकिल सवार बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में भय और आक्रोश का माहौल फैल गया।

घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष के प्रार्थी वैभव शास्त्री, हर्षित नियो सिटी अमलेश्वर द्वारा थाना अमलेश्वर में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, जिस पर अप.क. 162/2025 धारा 281, 125-ए, 106(1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक भुनेश्वर साहू, निवासी रिसाली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा बताया गया कि बच्चों को पीछे से जबरदस्त टक्कर मारी गई थी, और हादसा पूरी तरह वाहन की तेज रफ्तार तथा लापरवाही के कारण हुआ। मामले की जांच आगे भी जारी है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त धाराएं शामिल की जाएंगी।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!